एशिया कप 2018 : वसीम अकरम ने धोनी से की इस पाकिस्तानी खिलाड़ी की तुलना
नई दिल्ली। एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ जिस तरह से पाकिस्तान के बल्लेबाज शोएब मलिक ने दबाव में बैटिंग की उसके बाद इस अनुभवी बल्लेबाज की तुलना टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी से की जाने लगी है। मैच के अंतिम ओवर में जिस तरह से बल्लेबाजी कर शोएब ने टीम को जीत दिलाई उसके बाद पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर वसीम अकरम ने शोएब मलिक की तुलना भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से की है।
वसीम अकरम ने मैच के बाद ट्वीटर पर शोएब मलिक की तारीफ करते हुए लिखा कि अनुभव का कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने आगे लिखा कि शोएब मलिक ने जुनून के साथ खेल रही अफगानिस्तान टीम के खिलाफ यह बात साबित कर दी... उन्होंने धोनी के अंदाज में पारी को समाप्त किया। उन्होंने लिखा कि जब शोएब मलिक किसी गेंदबाज का सामना करते हैं तो उनके चेहरे पर कोई हाव-भाव नहीं होते। जिससे गेंदबाज समझ नहीं पाता कि मलिक को किस तरह की गेंदबाजी करनी चाहिए।
गौरतलब है कि एशिया कप के सुपर फोर से पहले मैच में पाकिस्तान का सामना अफगानिस्तान से हुआ। इस मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 257 रन बनाए। जिसके जबाव में पाकिस्तान ने शोएब मलिक ने नाबाद 51 रन की पारी के बदौलत अफगानिस्तान पर 3 विकेट से हराकर जीत हासिल कर ली। शोएब मलिक को उनकी बेहतरीन पारी के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।
इस मैच के दौरान कई बार ऐसा लगा कि पाकिस्तान को हार मिल सकती है लेकिन शोएब आखिरी तक क्रीज पर डटे रहे और अपनी टीम को जीत दिलाई। अब सुपर फोर में पाकिस्तान का अगला मैच रविवार को भारत के खिलाफ होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
