Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs NZ: जडेजा ने नंबर 7 पर बैटिंग करते हुए धोनी-कपिल जैसे दिग्गजों को दी मात

नई दिल्ली: टी20 सीरीज में शानदार जीत के बाद भारतीय टीम को आखिरकार अपने दोनों अनुभवी ओपनर्स की कमी वनडे सीरीज में पूरी तरह से खलती हुई दिखाई दी। जबकि विराट कोहली का खामोश बल्ला कोढ़ में खाज वाली हालत जैसा साबित हुआ।

हैमिल्टन में 4 विकेट से पहला मुकाबला हारने के बाद भारतीय टीम ने ऑकलैंड मुकाबला भी 22 रनों से गंवा दिया और इसके साथ ही भारत को 3 मैचों की वनडे सीरीज में हार मिली जबकि अभी इस सीरीज का 1 मैच मंगलवार को होना बाकी है।

इसके बावजूद रवींद्र जडेजा का लगातार निरंतर प्रदर्शन जारी रहा जिन्होंने ऑकलैंड वनडे में भी जी-जान लगाते हुए भारतीय टीम के लिए हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन किया लेकिन वे जीत नहीं दिला सके। इतना ही नहीं जडेजा ने इस हार के बावजूद शानदार उपलब्धि दर्ज की है।

जडेजा ने ऑकलैंड में 55 रनों का पारी खेली और नंबर 7 पर बैटिंग करते हुए 7वां ही अर्धशतक लगाया। यह भारत के लिए नंबर 7 पर किसी बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा वनडे अर्धशतक है। इससे पहले यह रिकॉर्ड धोनी के नाम था। धोनी ने इस नंबर पर 6 अर्धशतक लगाए थे। जबकि भारत के पूर्व ऑलराउंडर कपिल देव के भी नाम 6 ही अर्धशतक हैं।

बता दें कि जीत के लिए मिले 274 रनों का पीछा करते हुए भारत की पारी 48.3 ओवरों में 251 रनों पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत खराब रही और विकेट गिरने का जो सिलसिला जारी रहा वह तब रुका जब जडेजा और सैनी ने एक सनसनीखेज पार्टनर्शिप की लेकिन सैनी के बोल्ड होने के बाद भारतीय यह अर्धशतकीय साझेदारी भी ध्वस्त हो गई।

Story first published: Saturday, February 8, 2020, 16:55 [IST]
Other articles published on Feb 8, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+