
बोर्ड के अधिकारी उन मुद्दों को भी कोहली के सामने रखते हैं जो उनके दायरे में भी नहीं आते
कोलकाता टेलीग्राफ के लिए लिखे एक लेख में गुहा ने लिखा है कि बीसीसीआई विराट कोहली के आगे बौनी पड़ रही है। वह विराट कोहली को अपनी सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ भारतीय टीम का कप्तान बनते देखना चाहती है लेकिन बतौर कप्तान कोहली को अपने अधिकार और अहंकार दोनों में ही विन्रमता लानी पड़ेगी। गुहा ने लिखा- 'मैंने बीसीसीआई में अपने चार माह के कार्यकाल के दौरान विराट कोहली के बीसीसीआई में दबदबे को देखा। बीसीसीआई के अधिकारी केंद्र सरकार के कैबिनेट मंत्रियों द्वारा मोदी की की जानी वाली पूजा से भी ज्यादा पूजा विराट कोहली की करते हैं। बोर्ड के अधिकारी उन मुद्दों को भी कोहली के सामने रखते हैं जो उनके दायरे में भी नहीं आते। कोहली का अक्खड़पन टीम के काम का नहीं है इसलिए बीसीसीआई को भी कोहली के सामने झुकना नहीं चाहिए।

बोर्ड के कानूनी सलाहकार ने कहा कि विराट की सहमति हर हाल में ली जानी चाहिए
लेख में आगे लिखा गया, ‘फ्यूचर टूर प्रोग्राम (एफटीपी) तैयार करने पर बातचीत होनी थी, तो बोर्ड के कानूनी सलाहकार ने कहा कि विराट की सहमति हर हाल में ली जानी चाहिए। इससे पहले जब बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रबंधन का मामला हमारे समक्ष आया, तो बोर्ड के सीईओ ने सुझाव देते हुए कि विराट कोहली के शब्द पहले और आखिरी होने चाहिए कि नेशनल अकादमी कैसे चलाई जानी चाहिए।'

तेंदुलकर, सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण और विनोद राय भी कोहली से घबरा गए थे
उन्होंने विराट पर तंज कसते हुए कहा कि मैदान और मैदान के बाहर सिर्फ और सिर्फ वही दिखते हैं, जो कि भारतीय खेल इतिहास के अनोखा उदाहरण है। गुहा ने चयन समिति पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण और विनोद राय भी कोहली से घबरा गए थे, तभी तो टॉम मूडी और अन्य के सामने रवि शास्त्री को चुना गया।

पहले भारतीय क्रिकेट करप्शन का शिकार था, लेकिन अब
अफ्रीका दौर पर सवाल उठाते हुए गुहा ने कहा कि अंजिक्य रहाणे अगर दोनों टेस्ट मैच खेलते, दूसरे टेस्ट मैच में भुवनेश्वर शर्मा (ईशांत शर्मा को टीम उनकी जगह शामिल किया गया था) खेलते और श्रीलंका के खिलाफ गली क्रिकेट खेलने की बजाय टीम इंडिया को दो सप्ताह पहले ही साउथ अफ्रीका चल गई होती तो शायद आज नतीजे हमारे पक्ष में होते। उन्होंने आगे लिखा कि पहले भारतीय क्रिकेट करप्शन का शिकार था, लेकिन अब इसे 'सुपरस्टार सिंड्रॉम' बीमारी ने जकड़ लिया है।


Click it and Unblock the Notifications
