Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

शोएब की अपील पर सुनवाई गुरुवार को

लाहौर, 16 अप्रैलः पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) द्वारा लगाए गए प्रतिबंध को हटाने संबंधी अपील पर सुनवाई गुरुवार को होगी।

पीसीबी ने आज जारी अपने वक्तव्य में कहा कि शोएब की अपील पर सुनवाई करने वाले अधिकरण (ट्रिब्यूनल) के प्रमुख सेवानिवृत्त न्यायाधीश आफताब फरूख होंगे। इसके अन्य सदस्य सलमान तासीर और हसीब एहसान हैं। सुनवाई गद्दाफी स्टेडियम में गुरुवार शाम 5:30 बजे शुरू होगी।

इससे पहले शोएब अख्तर पर पीसीबी द्वारा पांच साल के प्रतिबंध लगाए जाने के निर्णय को पाकिस्तानी सीनेट की खेल समिति ने गलत करार दिया था। सीनेट के खेल मामलों की समिति के सदस्य अनवर बेग ने कहा, "समिति ने पीसीबी के अधिकारियों और शोएब के साथ बैठक की थी।

यह बैठक तीन घंटे तक चली। हमें लगता है कि शोएब के विरूद्ध कुछ लोगों ने प्रतिबंध लगाने की साजिश रची थी।" गौरतलब है कि पीसीबी के अनुशासन मामलों की समिति ने शोएब को नियमों की अनदेखी करने के आरोप में पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है। पीसीबी ने शोएब को सार्वजनिक रूप से पीसीबी की आलोचना करने का आरोपी माना है।

शोएब के विरूद्ध लगे प्रतिबंध के बारे में बेग ने कहा, "हमने शोएब के विरूद्ध लगे आरोपों की समीक्षा की है। हम पीसीबी के निर्णय की आलोचना करते हैं। दरअसल, शोएब ने कोई बड़ा अपराध नहीं किया है कि उस पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया जाए।"

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+