VIDEO: एम एस धोनी की बेटी जीवा बजा रही है पियानो, पत्नी साक्षी ने शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली। इन दिनों टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी चैंपियंस ट्रॉफी में व्यस्त हैं तो वहीं उनकी छोटी सी गुड़िया रानी जीवा भी लंदन में अपने वक्त का पूरा सदुपयोग कर रही हैं, जिसका साक्षात उदाहरण है, वायरल हो रहा ये वीडियो।
जिसमें जीवा अपने नन्हें-नन्हें हाथों से 'पियानो' बजा रही है, इस वीडियो को धोनी की पत्नी साक्षी ने ही सोशल मीडिया पर शेयर किया है। साक्षी अक्सर जीवा की प्यारी हरकतों का वीडियो या उसकी क्यूट फोटो सोशल मीडिया परशेयर करती रहती हैं। मालूम हो कि साक्षी ने जीवा की दो वीडियो पोस्ट की हैं, जिसमें जीवा पियानो बजा रही हैं।
दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज भारत और बांग्लादेश के बीच
आपको बता दें कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। बुधवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने इंग्लैंड को हराकर जीत हासिल की है और पहली बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई है।
फिलहाल आप देखिए जीवा का प्यारा वीडियो...
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
