रमीज राजा बोले- उसकी उम्र बढ़ती जा रही है, उसे टीम में जगह मिलनी चाहिए
नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रमीज राजा ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज को लेकर चर्चा की है। उन्होंने उस खिलाड़ी के पक्ष में बयान दिया जो टीम से बाहर चल रहा है। उनका कहना है कि उस खिलाड़ी की उम्र बढ़ती जा रही है और उसने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया। इस कारण उसे टीम में जगह मिलनी चाहिए। रमीज ने यह बातें 34 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज फवाद आलम से कही हैं जो लंबे समय से टेस्ट क्रिकेट में दूसरे मौके इंतजार कर रहे हैं।
रमीज राजा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, 'मेरा मानना है कि फवाद आलम ने घरेलू क्रिकेट में जिस तरह से लगातार अच्छा प्रदर्शन किया उसे देखते हुए वो मौके का हकदार है क्योंकि अब उसकी उम्र बढ़ती जा रही है।' रमीज ने कहा, 'मुझे लगता कि उन्हें फवाद आलम को टीम में रखना चाहिए क्योंकि वो लंबे समय से इंतजार कर रहा है। अगर यह इंतजार और लंबा खिंचता है तो उस पर उम्र का असर दिखना शुरू हो सकता है क्योंकि आपके रिफ्लेक्स धीमे पड़ने लग जाते हैं। उसे टेस्ट सीरीज में निश्चित तौर पर एक मौका मिलना चाहिए।'
बता दें कि पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 5 अगस्त से मैनचेस्टर में शुरू होने जा रही है। आलम ने पाकिस्तान की तरफ से सिर्फ तीन टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 41.66 की औसत से 250 रन बनाए हैं। फवाद आलम ने अपना आखिरी टेस्ट मैच 2009 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ड्यूनेडिन में खेला था। लेकिन अब मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज हैरिस सोहेल के निजी कारणों से हटने के कारण आलम को मौका मिलने की संभावना है। श्रीलंका के खिलाफ जुलाई 2009 में अपने टेस्ट डेब्यू पर शतक जड़ने वाले आलम ने 2010 से 2015 के बीच 38 वनडे और 24 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले।
इसके अलावा रमीज ने इसके साथ ही कहा कि पाकिस्तान को प्लेइंग इलेवन में तीन सलामी बल्लेबाजों रखकर इमाम उल हक को तीसरे नंबर पर उतारना चाहिए। उन्होंने कहा, 'वे इमाम को अतिरिक्त सलामी बल्लेबाज के रूप में रख सकते हैं, क्योंकि कोविड-19 की परिस्थितियों में गेंदबाज गेंद को चमकाने के लिए लार का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं, ऐसे में बिना विकेट गंवाए नई गेंद की चमक खत्म करना महत्वपूर्ण होगा। इसलिए मुझे लगता है कि टीम में अतिरिक्त सलामी बल्लेबाज होना चाहिए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
