Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

महिला T-20 वर्ल्ड कप :टूटा भारत का सपना, सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत को 8 विकेट से दी मात

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज में खेले जा रहे महिला वर्ल्ड टी20 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम को इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ ही भारत का विश्व कप ट्रॉफी पर कब्जा करने का सपना टूट गया है। भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और भारत की टीम महज 112 रनों पर ही सिमट गई। जवाब में खेलने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 17.1 ओवर में 116-2 रन बनाकर मैच 8 विकेट से जीत लिया।

भारत की शुरूआत ठीक रही थी और स्मृति मंधाना ने 23 गेंदों में 34 रनों की तेज पारी खेली लेकिन इसके बाद कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका और लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे। कप्तान हरमनप्रीत कौर भी केवल 16 रन ही बना सकीं और उन्हें गॉर्डन ने आउट किया। भारतीय टीम इंग्लैंड के सामने एक बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही।

इंग्लैंड ने आसानी से ये मैच अपने नाम कर लिया। इंग्लैंड की ओर से नतेली स्कीवर ने 54 और एमी जोंस ने 53 रन बनाए। जबकि भारत की तरफ से राधा यादव और अंजू पाटिल ने एक-एक विकेट लिया। रविवार को फाइनल में इंग्लैंड का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा जिसने सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज को 71 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई है।

Story first published: Friday, November 23, 2018, 9:55 [IST]
Other articles published on Nov 23, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+