धोनी, रैना और दिनेश कार्तिक को नेट प्रैक्टिस करवाने वाले इस स्पिनर की 8.4 करोड़ में लगी बोली

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के सुनहरे इतिहास में घरेलू क्रिकेट से उभरकर कई खिलाड़ी सामने आए हैं। आर.अश्विन जैसे सरीखे खिलाड़ी इस बात का उदाहरण रहे हैं। हाल के दिनों में वरुण चक्रवर्ती घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। तमिलनाडु प्रीमियर लीग में मदुराई पैंथर्स की ओर से खेलते हुए वरुण पर क्रिकेट के पंडितों की नजर पड़ी थी।

तमिलनाडु प्रीमियर लीग में किया था कमाल
वरूण ने आईपीएल 2019 नीलामी में बतौर अनकैप्ड खिलाड़ी सबको चौंका दिया। तमिलनाडु के वरुण को पंजाब ने 8 करोड़ 40 लाख रुपए में खरीदा। वरुण ने तमिलनाडु प्रीमियर लीग में कमाल किया था। इस टूर्नामेंट में 10 मैच खेलते हुए वरुण ने सिर्फ 4.7 की इकोनॉमी से रन खर्च थे जो इन्हें और गेंदबाजों से अलग बनाता है। इस प्रदर्शन के चलते ही वह तमिलनाडु की टीम में जगह बनाने में सफल हुए थे।

एक ओवर में फेंक सकते हैं कि 4-5 तरह की गेंद
सोने पर सुहागा वाली बात ये कि उन्होंने इस दौरन 9 मैच में 22 विकेट अपने नाम किए थे। वरुण के इस प्रदर्शन के बाद उनकी फिरकी ने फ्रेंचाइजी को प्रभावित जरूर किया। आईपीएल की इस सीजन की बोली लगने के दौरान इस खिलाड़ी के लिए इसलिए लूट मच गई। एक गेंदबाज के रूप में वरूण को उनकी विविधता बहुत खास बनाती है। वे एक ही ओवर में चार से पांच किस्म की गेंद फेंकने की काबिलियत रखते हैं। वरूण चेन्नई सुपर किंग्स के लिए नेट में गेंदबाजी किया करते थे।

इन गेंदों को फेंकने की है काबिलियत
इस बारे में बात करते हुए वरूण ने बताया, 'मैं चार से पांच तरह की विविधता पर गेंदबाजी कर रहा हूं। एक अंदर आती है, एक बाहर जाती है, एक सीधी रहती है, जबकी एक प्लिपर होती है और एक जूटर। मैं और एक अलग तरह की गेंद पर भी काम कर रहा हूं।' इसमें कोई शक नहीं कि वरूण आईपीएल में धमाल मचाने वाले गेंदबाज साबित हो सकते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
