VIDEO: मेलबर्न टेस्ट में कंगारू कप्तान ने ऋषभ पंत को कही ऐसी बात कि उनको अब नींद नहीं आएगी

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के दौरान मैच में स्लेजिंग को लेकर काफी चर्चा रही है। दूसरे टेस्ट के दौरान टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन के बीच स्लेजिंग हुई थी। इससे पहले टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत ने भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के साथ स्लेजिंग की थी। अब स्लेजिंग का भूत एक बार फिर से इस मैच में निकलकर बाहर आ गया है। जानिए पूरा मामला क्या है।
|
स्लेजिंग की कोशिश:
दूसरी पारी में भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और भारतीय टीम 44 रन पर पांच विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने युवा पंत को आउट कर भारतीय खेमे पर दवाब बनाना चाहा और रिषभ पंत को धोनी की याद दिलाते हुए स्लेज किया।

क्या कहा था पेन ने :
टिम पेन- एक बात बताऊं। वनडे सीरीज के लिए महेंद्र सिंह धोनी आ गए हैं। इस लड़के (ऋषभ पंत) को हरिकेंस (हॉबर्ट) की टीम में शामिल करना चाहिए। उन्हें एक बल्लेबाज की जरूरत है। इससे तुम्हारा (पंत) का ऑस्ट्रेलिया में हॉलिडे बढ़ जाएगा। हॉबर्ट खूबसूरत शहर है। इसे एक वाटर फ्रंट अपार्टमेंट दिलवाते हैं।पेन यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा, क्या तुम मेरे बच्चों का ख्याल रखोगे। मैं अपने बीवी को फिल्म दिखाने ले जाऊंगा तुम मेरे बच्चों का ख्याल रखना।

धोनी क रहे वापसी :
बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी को वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं दी गई थी। हालांकि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। पेन ने इसी बात को लेकर पंत को ताना मारा और चिढ़ाने की कोशिश की।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
