For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टी-20 विश्वकप तक महिला क्रिकेट टीम का कोच चुना गया ये भारतीय खिलाड़ी

नई दिल्ली। महिला क्रिकेट टीम के कोच रहे तुषार अरोठे के इस्तीफे के बाद बीसीसीआई ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर रमेश पवार को अंतरिम कोच के रूप में नियुक्त किया था वहीं अब बीसीसीआई ने उनकी जिम्मेदारी को और बढ़ाते हुए बताया कि रमेश पवार आईसीसी विश्व कप 2018 तक महिला क्रिकेट टीम के कोच का पद संभालेंगे। गौरतलब हो कि लगभग एक साल तक कोच के रूप में अपने कार्यकाल पूरा करने वाले पूर्व क्रिकेटर तुषार अरोठे ने इस्तीफा दे दिया था। बीसीसीआई ने कहा कि टीम जब तक एक पूर्णकालिक कोच नियुक्त नहीं कर लेती तब तक पवार टीम के साथ सभी जिम्मेदारियों में शामिल रहेंगे।

गौरतलब हो कि इससे पहले रमेश पवार को मुंबई रणजी टीम के अगले कोच बनने के लिए भी नियुक्त किया गया था लेकिन कुछ परेशानियों को वजह से उन्हें यह पद नहीं मिल सका था। बता दें कि पवार ने टीम इंडिया के लिए दो टेस्ट मैच और 31 वनडे मैच खेले हैं। पवार ने साल 2004 में वनडे में डेब्यू किया और साल 2007 में उन्होंने अपना अंतिम वनडे खेला। रमेश ने 27 आईपीएल मैच भी खेले हैं, जिसमें उन्होंने 426 गेंदों में 527 रन देकर 13 विकेट चटकाए हैं। खबरों की मानें तो भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कोच तुषार और टीम के खिलाड़ियों के बीच तालमेल सही नहीं बैठ रहा था। कोच तुषार की मौजूदगी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम दूसरी बार विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई और इस साल एशिया कप के फाइनल में भी पहुंचने में भी सफल रही थी। ऐसे में अब जब तक कोई स्थायी कोच टीम को नहीं मिल जाता है तब तक कोच पद की जिम्मेदारी रमेश पवार ही संभालेंगे। हाालंकि पवार के पास कोचिंग को कोई खास अनुभव नहीं है।

Story first published: Tuesday, August 14, 2018, 16:31 [IST]
Other articles published on Aug 14, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+