For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विराट कोहली की बल्लेबाजी के मुरीद हुए रमीज राजा, रॉल्स रॉयज से की तुलना

नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर रमीज राजा ने जमकर तारीफ की है। रमीज राजा ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए उनकी तुलना रॉल्स रॉयज से की है। रमीज राजा ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 317 रन की जीत के दौरान विराट कोहली टीम के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज थे। बता दें कि रोहित शर्मा ने 161 रन बनाए, जबकि रविचंद्रन अश्विन ने 106 रनों की पारी खेली, लेकिन विराट कोहली ने दूसरी पारी में जो बेहतरीन पारी खेली, उसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। विराट कोहली ने अपनी इस पारी के दौरान अपनी बल्लेबाजी की स्टाइल को पिच की हिसाब से बदला, पहली पारी में शून्य पर आउट होने के बाद उनकी 62 रनों की पारी बेहतरीन थी।

यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान रमीज राजा ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि विराट कोहली की बल्लेबाजी ने मैच में बड़ा बदलाव लाया। विराट की बल्लेबाजी बेहतरीन थी, जब आपका सलामी बल्लेबाज 160 रन बनाता है तो आप पिच पर सवाल नहीं खड़ा कर सकते हैं। जिस तरह से अश्विन ने बल्लेबाजी की दूसरी पारी में वह बेहतरीन ती। लेकिन मैच में जिसने सबसे अच्छी बल्लेबाजी की वो विराट कोहली थे। उनका फुटवर्कर बेहतरीन और पिच के लिहाज से उनका फोकस आला दर्जे का था। मुझे ऐसा लगा जैसे रॉल्स रॉयज मैदान में बल्लेबाजी कर रही है।

बता दें कि पहली पारी में मोईन अली की गेंद पर शून्य पर आउट होने के बाद विराट कहोहली ने दूसरी पारी में अपनी बल्लेबाजी में बदलाव किया और परिस्थिति के अनुसार बल्लेबाजी की। स्ट्रोक खेलते समय वह शॉट सेलेक्शन बिल्कुल अलग तरह से कर रहे थे। अहम बात यह है कि दूसरी पारी में जब कोहली बल्लेबाजी के लिए आए तो उस समय भारत का स्कोर 55/2 था। मैदान पर सेट होने के लिए उन्होंने 20 गेंदों का सामना किया और उसके बाद उनका पहला रन आया। कोहली ने अपने आक्रामक अंदाज को कम किया और गलत शॉट को खेलने से खुद को पूरी तरह से अलग रखा।

भारतीय टीम की तारीफ करते हुए रमीज राजा ने कहा कि भारतीय टीम परफेक्ट टीम से भी आगे जा चुकी है। उन्होंने टीम में बड़े बदलाव करने में कोई हिचकिचाहट नहीं दिखाई। अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया गया और उन्होंने पांच विकेट झटके। रविचंद्रन अश्विन ने शतक लगाया और विकेट झटके, भारतीय टीम की कैचिंग भी मैच में जबरदस्त थी। भारत की टीम का प्रदर्शन जबरदस्त था। पहला टेस्ट हारने के बाद जिस तरह से भारत की टीम ने वापसी की उसके बाद आगे के दो टेस्ट मैच में इंग्लैंड की मुश्किल काफी बढ़ सकती है।

Story first published: Thursday, February 18, 2021, 13:02 [IST]
Other articles published on Feb 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+