WTC के प्रारूप पर रमीज राजा ने खड़ा किया सवाल, भारत-पाक के बीच क्यों नहीं हुआ मैच?
नई दिल्ली। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा प्रारूप को लेकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर रमीज राजा ने असहमति जताई है। उन्होंने कहा कि आखिर ये कैसा प्रारूप है जिसमे भारत और पाकिस्तान के बीच कोई मुकाबाल खेले बिना ही टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला तय हो गया है। यह बिल्कुल समझ से परे है। बता दें कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पर कोरोना महामारी का काफी असर पड़ा था। यही वजह है कि बीच में आईसीसी ने टेस्ट चैंपियनशिप के कैलेंडर में बदलाव का फैसला लिया था।

3 महीने के भीतर कराया जाए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को
रमीज राजा ने कहा कि टेस्ट चैंपियनशिप का मौजूदा प्रारूप काफी लंबा है और यह कतई तर्कपूर्ण नहीं है कि भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच कोई मुकाबला नहीं खेला गया। सभी टीमों ने बराबर मैच नहीं खेले हैं, यही नहीं अंक वितरण की व्यवस्था भी अजीबोगरीब थी। टेस्ट चैंपियनशिप को 3 महीने के भीतर कराया जाना चाहिए और सभी टीमों को एक दूसरे के खिलाफ जरूर खेलना चाहिए।

टीमों ने बराबर मैच नहीं खेले
टेस्ट चैंपियनशिप में अलग-अलग टीमों ने अलग-अलग संख्या में मैच खेले हैं। उदाहरण के तौर पर भारत ने 17 मैच खेले तो बांग्लादेश की टीम ने सिर्फ 5 मैच खेले हैं। टीमों की रैंकिंग उनके द्वारा अर्जित किए गए अंकों के प्रतिशत के आधार पर तय किया गया है। टीमों ने जितने अंक हासिल किए उसी आधार पर अंकों का प्रतिशत निकाला गया और टीमों की रैंकिंग तय की गई है।

रमीज राजा ने दिए ये सुझाव
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में कैसे अधिक दर्शकों को खींचा जाए और लोगों के बीच और लोकप्रिय किया जाए उसको लेकर रमीज राजा ने कहा कि अगली बार जब टेस्ट चैंपियनशिप का आयोज हो तो उस समय किसी भी और तरह का क्रिकेट ना खेला जाए। अगर आप टेस्ट क्रिकेट को आगे बढ़ाना चाहते हैं और इसमे जीवंतता लाना चाहते हैं, स्पॉन्सर्स को अपनी ओर खींचना चाहते हैं तो इन चीजों पर ध्यान देने की जरूरत है। स्पॉन्शरशिप तभी आएगी जब आप उन्हें कोई दूसरा विकल्प नहीं देंगे।

18 जून को खेला जाएगा फाइनल
बता दें कि आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का पहला सीजन जून माह में संपन्न होगा। भारत और न्यूजीलैंड की टीमें चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में एक-दूसरे के सामने होंगी। न्यूजीलैंड पहली टीम है जिसने टेस्ट चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया है, जबकि भारत दूसरी टीम है जिसने इस फाइनल के लिए क्वालिफाई किया है। दोनों टीमें एजेस बॉल्स में 18 जून को एक दूसरे से फाइनल मुकाबले में भिड़ेंगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
