Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रमीज राजा का खुलासा, जब गावस्‍कर की तरह न खेलने के लिए कसम देते थे इमरान खान


नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के महान कप्तान और पूर्व सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर दुनिया भर में अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिये मशहूर थे। अपने जमाने में यह खिलाड़ी दुनिया के सबसे खतरनाक सलामी बल्लेबाजों में से एक था। इतना ही नहीं दुनिया भर के बल्लेबाजों को दहशत में रखने वाली कैरिबियाई टीम सुनील गावस्कर से खौफ खाती थी। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रमीज राजा ने इसी पर बात करते हुए खुलासा किया उनकी टीम के पूर्व कप्तान इमरान खान भी गावस्कर के बहुत बड़े फैन थे लेकिन नहीं चाहते थे कि टीम के खिलाड़ी उनके जैसी बल्लेबाजी करें।

और पढ़ें: बेरुत धमाके से सहमा खेल जगत, कोहली समेत कई खिलाड़ियों ने जताया शोक

मेरे लिये भगवान जैसे थे गावस्कर

मेरे लिये भगवान जैसे थे गावस्कर

रमीज राजा ने एक वेबसाइट से बात करते हुए कहा कि इमरान खान खुद सुनील गावस्कर को दुनिया का बेस्ट ओपनर मानते थे लेकिन वह नहीं चाहते थे कि उनकी टीम के खिलाड़ी गावस्कर जैसी बल्लेबाजी करे और इसके लिये वो प्लेयर्स को कसम खिलाते थे।

उन्होंने कहा,' जब मैं पहली बार सुनील गावस्‍कर के पास गया तो 80 के दशक की शुरुआत में वह मेरे लिये बिल्‍कुल भगवान की तरह थे और यदि इमरान आपको कहते हैं कि वह दुनिया का सर्वश्रेष्‍ठ बल्‍लेबाज है या कोई बेहतरीन बल्‍लेबाज है तो आपका उसकी तरफ देखना लाजमी है।'

गावस्कर का गुस्सा रमीज पर निकालते थे इमरान

गावस्कर का गुस्सा रमीज पर निकालते थे इमरान

रमीज राजा ने बताया कि वह 1986-87 में हुई भारत-पाकिस्तान की सीरीज बात कर रहे हैं, जब सुनील गावस्कर के चलते इमरान उन्हें डांटा करते थे।

उन्होंने कहा,' 1986-1987 सीरीज के दौरान मैं शॉर्ट लेग पर खड़ा होता था, इस दौरान सुनील गावस्‍कर ऑफ स्‍टंप के बाहर जाती गेंदों को छोड़ रहे थे और मौके का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान जब कोई अच्छा शॉट गावस्कर मारते थे तो इमरान सुनील गावस्‍कर पर नाराज होने की बजाय उन पर नाराज होते थे।'

गावस्कर जैसी बल्लेबाजी न करने की कसम खिलाते थे इमरान

गावस्कर जैसी बल्लेबाजी न करने की कसम खिलाते थे इमरान

रमीज राजा ने बताया कि इमरान खान अक्सर उन्हें कसम देते थे कि वो असली लिटिल मास्टर की तरह बल्लेबाजी नहीं करेंगे।

उन्‍होंने कहा, ' जब भी गावस्कर टिक कर परेशान कर रहे होते तब इमरान मेरी तरफ देखते थे। क्‍योंकि मैं भी सलामी बल्‍लेबाज था तो वो मुझे देखते और कहते कि देखों कैसे वह खेल रहे हैं और इसके बाद कुछ कसम वाले शब्‍द कहेंगे।'

आपको बता दें कि रमीज राजा ने यह कहानी सुनील गावस्कर को भी बताई थी और कहा कि रन आप बनाते हो, मगर वें इमरान की नाराजगी का शिकार हो जाते हैं।

Story first published: Thursday, August 6, 2020, 15:25 [IST]
Other articles published on Aug 6, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+