
भारत के मुकाबले पाकिस्तान को मिला 26 गुना ज्यादा पैसा
रमीज राजा ने इस बिल को शेयर करते हुए लिखा,' मुझे आज तक याद है कि उस समय क्या मिला था, हमें 55 हजार रुपये का भुगतान किया गया था।'
उल्लेखनीय है कि रमीज राजा की ओर से बताई गई रकम भारतीय टीम को मिली रकम से 26 गुना ज्यादा है। रमीज राजा ने बताया कि उन्हें यह रकम भारतीय टीम के 1986-87 दौरे के लिये मिली थी जिसमें उन्हें 5 टेस्ट और 6 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी थी।
|
रमीज राजा ने शेयर की बिल की तस्वीर
गौरतलब है कि भारतीय टीम ने 1983 विश्व कप में 2 बार की चैम्पियन वेस्टइंडीज को हराकर पहली बार खिताब जीतने का कारनामा किया था। इस विश्व कप में भारतीय टीम को खिताब की रेस में गिना भी नहीं जा रहा था, बल्कि इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीम को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था।
उस समय भारतीय टीम को मिलने वाले कुल 2100 रुपये को काफी अधिक माना जाता था और रमीज राजा ने इसी भुगतान बिल को शेयर करके खुद को मिलने वाले 55 हजार पाकिस्तानी रुपये से तुलना की।

भारत ने पहली बार जीता था खिताब
आपको बता दें कि भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 183 रन बनाये थे और गेंदबाजी के दौरान इंग्लैंड की टीम को महज 140 रन पर समेट दिया और 43 रनों से जीत हासिल की। इस टूर्नामेंट में भारत के लिये मदनलाल और अमरनाथ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 33 विकेट हासिल किये थे जबकि कपिल देव ने सबसे ज्यादा रन बनाने का कारनामा किया था। कपिल देव ने 8 मैचों में कुल 303 रन बनाए थे जबकि रोजर बिन्नी ने सबसे अधिक 18 विकेट लिए थे।


Click it and Unblock the Notifications
