रोहित ने बताया उस शख्स का नाम, जिसके कहने पर लगा पाए दोहरा शतक
नई दिल्ली। जहां खिलाड़ियों के लिए वनडे फाॅर्मेट में शतक लगाना ही बहुत बड़ी बात साबित होती है, तो दूसरी तरह भारत के विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं जो तीन दोहरे शतक ठोककर तहलका मचाए हुए हैं। रोहित दुनिया के इकलाैते ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने वनडे में 3 दोहरे शतक जड़े हों। रोहित ने रविचंद्रन अश्विन के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव होकर बताया कि आखिर किस शख्स के कारण वह पहला दोहरा शतक लगाने में सफल हुए थे।
रोहित ने कहा कि इसमें धोनी की भी बड़ी भूमिका रही थी। रोहित शर्मा ने कहा कि किस तरह से धोनी ने उन्हें जोर देकर कहा था कि उन्हें पारी के अंत तक टिके रहना है और दोहरा शतक बनाने का जो मौका मिला है। उस मौके का पूरा फायदा उठाना चाहिए।
बता दें कि रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला दोहरा शतक जड़ा था और इस दौरान उन्होंने धोनी के साथ मिलकर 62 रनों की बड़ी साझेदारी भी की थी। रोहित शर्मा ने साथ ही कहा कि मैंने सच में ये कभी नहीं सोचा था कि वनडे में कभी दोहरा शतक लगा पाऊंगा।
मैं अच्छी बल्लेबाजी करना चाहता था और इसके बाद थोड़ी सा बारिश हो गई। उन्होंने साथ ही कहा कि इस मैच में मैंने धोनी के साथ 48 वें ओवर तक बल्लेबाजी की और इस दौरान वो मुझे प्रेरित करते रहे। उन्होंने मुझसे कहा कि मैं रिस्क लूंगा, लेकिन तुम सेट बल्लेबाज हो और मैं चाहता हूं कि तुम 50 ओवर तक खेलो । उन्होंने ना सिर्फ मुझे प्रेरित किया बल्कि इस बड़ी पारी को पूरा करने में सहयोग भी किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
