किसने बोला कि मैं रिटायर हो रहा हूं: वीरेन्द्र सहवाग
नई दिल्ली। विश्वकप 2015 की तीस संभावित खिलाड़ियों में वीरेन्द्र सहवाग को जगह नहीं मिली है जिसके बाद चारों तरफ चर्चा है कि सहवाग अब बहुत जल्द क्रिकेट को अलविदा कहने वाले हैं लेकिन इन सारी बातों पर टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज वीरू ने तब विराम लगा दिया जब रविवार को उन्होंने कहा कि अरे किसने बोला कि मैं रिटायर हो रहा हूं।
मेरा अभी संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं हैं। क्रिकेट मेरी जिंदगी और पहला प्यार है और इसे मैं कभी नहीं छोड़ सकता हूं। हां भले ही मेरा सेलेक्शन विश्वकप 2015 के लिए नहीं हुआ तो इसका मतलब यह थोड़े हुआ कि मैं क्रिकेट से दूर हो रहा हूं। सहवाग ने कहा कि मैं खुश हूं कि चयनकर्ताओं ने युवाओं को मौका दिया है क्योंकि की युवा खिलाड़ी बहुत अच्छा खेल रहे हैं। हां मैं ड्रेसिंग रूम को काफी मिस करता हूं लेकिन इस बात का मुझे गम नहीं है।
मुझे जो पाना था वो मैंने पा लिया है। मैं सौ टेस्ट मैच खेलना चाहता था और वो मैंने कर भी लिया है। अपने देश के लिए खेलना चाहता था वो भी मैंने कर लिया है और इसलिए मुझे किसी से कोई शिकायत नहीं है। मैं अपनी चीजों का मजा उठा रहा हूं। युवागण काफी अच्छा खेल रहे हैं, आज उन्हें मौका मिला है कभी मुझे मिला था इसलिए इन सारी बातों का कोई मतलब नहीं है।
गौरतलब है कि बीते गुरूवार को बीसीसीआई ने विश्वकप 2015 के 30 संभावित लोगों की टीम घोषित कर दी हैं। जिसमें वीरेन्द्र सहवाग, युवराज सिंह, जहीर खान और हरभजन सिंह अगर अंडर 30 में नहीं हैं। जिसके बाद कहा जाने लगा है कि अब इन पांचों का क्रिकेटर का करियर खत्म हो गया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
