हेडन की वापसी से आस्ट्रेलिया मजबूत
एडिलेड, 22 जनवरीः चोट के कारण पर्थ टेस्ट में नहीं खेल पाए ओपनर मैथ्यू हेडन यहां पर भारत के खिलाफ होने वाले चौथे और आखिरी टेस्ट मैच में एक बार फिर आस्ट्रेलियाई पारी की शुरूआत करते नजर आएंगे.हेडन की अनुपस्थिति में पर्थ टेस्ट में आस्ट्रेलिया को दोनों पारियों में अच्छी शुरूआत नहीं मिल पायी थी. बढ़िया शुरूआत न मिल पाने का खामियाजा आस्ट्रेलिया को भारत के हाथों 72 रन से हार के रूप में चुकाना पड़ा था.
हेडन के एडिलेड टेस्ट के लिए फिट होने से आस्ट्रेलियाई टीम प्रबंधन ने राहत की सांस ली होगी. हेडन ने यहां पर टीम के कोच टिम नीलसन के साथ करीब घंटे भर तक अभ्यास किया और उन्हें कोई भी परेशानी नहीं हुई.
हेडन ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि मैं पूरी तरह ठीक हूं और अगले मैच में खेलने वाला हूं. मैंने तो कुछ दिन पहले अपना फिटनेस टेस्ट भी दे दिया था. भारत के खिलाफ जबर्दस्त फार्म में चल रहे हेडन को सिडनी में खेले गये दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में यह चोट लगी थी, लेकिन उन्होंने रनर की मदद से बल्लेबाजी जारी रखते हुये मैच विजयी शतक बनाया था.
उन्होंने भारत के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों में 75-76 के शानदार औसत से 307 रन बनाये हैं जिनमें दो शतक भी शामिल हैं. हेडन ने कहा कि फिलहाल मैं बेहतर महसूस कर रहा हूं और मैंने इस मैच के लिए उसी तरह तैयारी की है,जिस तरह पहले करता था.
जहां तक एडिलेड टेस्ट का सवाल है तो भारत को मुश्किल चुनौती के लिए तैयार रहना होगा क्योंकि वहां पर हमारा प्रदर्शन पर्थ टेस्ट की तरह नहीं होगा. इस कद्दावर बल्लेबाज ने भारत को चेतावनी देते हुये कहा कि मैं यह कहना चाहूंगा कि दुनिया में कोई भी ऐसी टीम नहीं है जो हमारे बेहतरीन दिनों में हमारे नजदीक आ सके.
मुझे इस बात में तनिक भी संदेह नहीं है कि इस मैच की तैयारी करते समय हमारे दिमाग में पुरानी बातें होंगी. आखिरकार सीरीज में 2-1 से आस्ट्रेलिया ही आगे है. उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली के उस दावे को भी खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि पर्थ में हार के साथ ही आस्ट्रेलिया की बादशाहत समाप्त होने की शुरूआत हो चुकी है.
गांगुली ने यह भी कहा था कि क्रिकेट जगत में भारत ही एकमात्र ऐसी टीम है जो आस्ट्रेलिया को अपदस्थ कर सकता है. हेडन ने युवा भारतीय गेंदबाजों को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण बताने वाले "टीम इंडिया" के गेंदबाजी कोच वेंकटेश प्रसाद को भी चुनौती देते हुये कहा कि एक सप्ताह पहले तक तो क्रिकेट काफी बोरियत भरा हो गया था क्योंकि हमारा वर्चस्व बना हुआ था. हम एडिलेड में इस पर ध्यान देंगे.
Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications