रांची। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में तीसरा टेस्ट मैच यहां के जेसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज के मैच के अंतिम सत्र में कुछ ऐसा घटा कि जिसे देख सभी खिलाड़ी और दर्शक खुद को हंसने से रोक नहीं पाए और इसे 'फनी एनकाउंटर' करार दे दिया गया।
दरअसल हुआ यूं कि ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ जब 97 रन पर बैटिंग कर रहे थे तब रविंद्र जडेजा की गेंद स्मिथ की दोनों जांघों के बीच में फंस गई। इस मौके पर विकेट कीपर रिद्धिमान साहा को लगा कि गेंद उनके बैट से लगी है और यह उन्हें आउट करने का सुनहरा मौका हो सकता है।
'फनी मूवेंट' बना 'फनी एनकाउंटर'
साहा गेंद जमीन पर गिरने से पहले उसे लपकने के लिए स्मिथ के पास आ गए। स्मिथ भी गेंद को साहा से दूर गिराने के लिए पीछ हटे। इस मौके पर साहा ने एक हाथ स्मिथ के पीछे और दूसरा स्मिथ के आगे ला दिया। स्मिथ ने गेंद पैर के बीच से छोड़ी ही नहीं लेकिन साहा गेंद पकड़ने की कोशिश में गिर पड़े और साथ ही स्मिथ भी उनके ऊपर गिर गए। इस 'फनी मूवेंट' को लोगों ने 'फनी एनकाउंटर' करार दे दिया।
देखें वीडियो