Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मकाउ ओपन: इंडोनेशिया की डिनर डेयाह को हराकार क्वार्टर फाइनल में साइना

मकाओ। पिछले कुछ समय से चोटों के कारण बैडमिंटन कोर्ट से दूर रहने वाली भारतीय शटलर साइना नेहवाल मकाउ ओपन बैडिमिंटन चैंपियनशिपं के महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं।

साइना नेहवाल ने प्री-क्ववार्टर फाइनल के मुकाबले में इंडोनेशिया की खिलाड़ी दिन डेयाह ओस्टाइन को 17-21, 21-18, 21-12 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की।

इससे पहले बुधवार को साइना नेहवाल ने पहले दौर में इंडोनेशिया की हना रमादीनी को हराकर मकाउ ओपन के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था।

महिला वर्ग में पीवी सिंधू के टूर्नामेंट से हट जाने के कारण साइना पर ही भारतीय उम्मीदों का सारा बोझ है। वहीं पुरुष वर्ग में पी कश्यप और बी साई भी अपनी चुनौती पेश कर रहे हैं।

रियो ओलंपिक में चोट के बाद खेल से दूर हो जाने वाली साइना ने दो हफ्ते पहले चाइना ओपन से वापसी की है। साइना लगातार अपने खेल को पटरी पर लाने के लिए कोशिश कर रही हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:14 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+