For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Ranji trophy: मध्‍यप्रदेश के अजय ने तोड़ा 24 साल पुराना विश्‍व रिकॉर्ड

नई दिल्ली। क्रिकेट में रिकॉर्ड बनते ही टूटने के लिए हैं। इस बात को मध्यप्रदेश के सलामी बल्लेबाज अजय रोहेरा ने साबित किया है। उन्होंने ऐसी पारी खेली की उनका नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया। रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप बी में अजय के दम पर मध्‍यप्रदेश ने हैदराबाद को पारी और 253 रन से मात दी। इस मुकाबले में अजय ने नाबाद 267 रन की पारी खेली। अपने पदार्पण मैच में प्रथम श्रेणी मुकाबले में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले वह दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। उन्‍होंने 24 साल पुराना अमोल मजूमदार का विश्‍व रिकॉर्ड था। मजूमदार ने 1994 में मुंबई की ओर से हरियाणा के खिलाफ खेलते हुए 260 रन बनाए थे।

इसके साथ ही अजय मध्‍यप्रदेश के लिए सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज के तौर पर फिर स्थापित हो गए हैं। उन्‍होंने जेपी यादव के 265 रनों के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। खुद का रिकॉर्ड टूटने पर खुश मजूमदान ने सोशल मीडिया पर अजय ने को बधाई दी। बता दें कि अजय ने 345 गेंद का सामना करते हुए पारी में 21 चौके और पांच छक्के लगाए। उनकी इस शानदार पारी की बदौलत मध्यप्रदेश ने हैदराबाद के पहली पारी में 124 रन के जवाब में चार विकेट पर 562 रन का विशाल स्कोर बनाकर पारी घोषित की जिसके बाद हैदराबाद को दूसरी पारी में 185 रन पर सिमट गई।एमपी की टीम ने पारी और 253 रन से शानदार जीत दर्ज की।

प्रथम श्रेणी में डेब्‍यू मैच में सबसे ज्यादा स्‍कोर बनाने वाले खिलाड़ी

2018, अजय रोहेरा 267*

1994, अमोल मजूमदार 260

2017, बाहिर शाह 256*

1920, एरिक्‍स मार्क्‍स 240

1946, सैम लोक्‍सटन 232*

Story first published: Sunday, December 9, 2018, 14:18 [IST]
Other articles published on Dec 9, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+