दुनिया की नंबर एक बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने युजवेंद्र चहल को बताया बल्लेबाजी की प्रेरणा
नई दिल्ली। 6 फरवरी का दिन भारतीय क्रिकेट के लिए कुछ खास नहीं रहा। न्यूजीलैंड में महिला और पुरुष दोनों ही भारतीय क्रिकेट टींमों को अपने-अपने टी-20 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। भारत और न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच पहला टी-20 मुकाबला वेलिंग्टन के वेस्टपेक स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में कीवी टीम ने टीम इंडिया को 23 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर मेजबान टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया था। जिसके जवाब में कीवी टीम में निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 159 रन बनाए थे। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय महिला टीम 19.1 ओवर में केवल 136 रन बनाकर आउट हो गई।

मंधाना का चहल टीवी पर डेब्यू-
भारतीय महिला क्रिकेट टीम भले ही न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच हार गई हो लेकिन ओपनर स्मृति मंधाना अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गई है। मंधाना ने वेलिंग्टन में 7 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 34 गेंदों में 58 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने अपना अर्धशतक महज 24 गेंदों में पूरा किया। इससे पहले मंधाना के नाम ही भारत की तरफ से सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड था। उन्होंने पिछले साल मार्च में इंग्लैंड के खिलाफ 25 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था।
ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, चोट के चलते भारत दौरे से बाहर हुआ यह स्टार खिलाड़ी

चहल को बताया बल्लेबाजी की प्रेरणा-
इस प्रदर्शन के बूते मंधाना को चहल टीवी में पदार्पण करने का भी मौका मिला। युजवेंद्र सिहं चहल की मेजबानी में होने वाले इस चैट शो में मंधाना चहल के साथ बातचीत करती नजर आई। इसी चैट में मजेदार वाक्या तब हुआ विश्व की नंबर एक वनडे महिला बल्लेबाज मंधाना ने चहल को अपनी बल्लेबाजी की प्रेरणा बताया। मंधाना ने कहा, 'जी, जी। जब मैंने आपको न्यूजीलैंड के खिलाफ हेमिल्टन वनडे में बल्लेबाजी करते देखा तो मैं उससे काफी प्रेरित हुई। आप बल्लेबाजी में मेरी प्रेरणा हैं।' ये बात मंधाना ने चहल के उस सवाल पर कही जब चहल ने उनसे पूछा था कि आपने मुझे न्यूजीलैंड में बल्लेबाजी करते देख कुछ सीखा?

दुनिया की नंबर एक बल्लेबाज हैं मंधाना-
बता दें कि हेमिल्टन वनडे मैच में भारतीय टीम केवल 92 रन बनाकर ढेर हो गई थी जिसमें चहल ने पुच्छले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 18 रन बनाए थे। वैसे मंधाना भी इस समय अपने करियर के बेहतरीन दौर से गुजर रही हैं। हाल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली जीत में मंधाना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने तीन मैचों की वनडे सीरीज में एक शतक की मदद से कुल 195 रन बनाए थे जिसकी मदद से भारत यह सीरीज 2-1 से जीतने में सफल रहा था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
