दिग्गज बेसबॉल खिलाड़ी विली मैकोवे का 80 साल की उम्र में निधन
नई दिल्ली। बेसबॉल की दुनिया में काफी चर्चित खिलाड़ी विलि मैकोवे का 80 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले पहले बेसबॉल खिलाड़ी थे। जिन्होंने जायंट्स के साथ 19 लीग में हिस्सा लिया और अपने समय के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी थे। जायंट्स की ओर से विली सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी रहे हैं। उनका बुधवार की दोपहर स्टैफोर्ड अस्पताल में निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। काफी साल से वह व्हील चेयर पर थे। विली के निधन के बारे में जानकारी देते हुए सैन फ्रांसिस्को जायंट्स ने कहा कि विली का 80 साल की उम्र में निधन हो गया है।
जायंट्स के फाइनल घरेलू मैच के बाद विली की तबियत बिगड़ी गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, हालांकि वह कुछ देर बाद वहां से घर लौट आए थे। मैकोवे की जोड़ी विली मेस के साथ काफी लोकप्रिय थी और इन दोनों की जोड़ी को बेसबॉल के इतिहास में सबसे निडर जोड़ी के रूप में जाना जाता है। हालांकि विली ने अपने पूरे कैरियर में सिर्फ एक वर्ल्ड सीरीज में हिस्सा लिया था। उनके निधन के बाद तमाम दिग्गज खिलाड़ियों ने विली को श्रद्धांजलि दी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
