Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मेरा दुर्भाग्‍य था कि मैं रजनी सर से नहीं मिल सका: सचिन तेंदुलकर

नई दिल्‍ली। महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के भले ही दुनिया भर में अनगिनत प्रशंसक हों और उनसे मिलने के लिए उत्‍सुक रहते हो पर दक्षिण भारत के सुपर स्‍टार रजनीकांत से पहले न मिल पाने के कारण सचिन तेंदुलकर निराश थे। एनडीटीवी के एक सम्‍मान समारोह में भारत के 25 जीवित किवंदियों को शामिल किया गया। जिसमें सचिन और रजनीकांत भी थे। सचिन ने बताया कि मैं समारोह में रजनी सर से मिलकर उनकी विनम्रता और सरलता का प्रशंसक हो गया। मुझे यह जानकार खुशी हुई कि व‍ह क्रिकेट देखते हैं, उन्‍होने मुझसे भारत पाकिस्‍तान के मैचों कें बारे में बात की।

रजनीकांत ने समारोह में सम्‍मानित होने पर अपनी सफलता को एक चमत्‍कार बताया और कहा था कि यह एक चमत्‍कार ही है जिससे कि एक साधारण बस कंडक्‍टर भारत के 25 बड़ी शख्सियतों के बीच मंच शेयर कर रहा है, लोग चमत्‍कारों पर यकीन नहीं करते हैं, पर यह होते हैं।

सचिन ने बताया कि वह इन दिनों अपने बेटे अर्जुन के साथ क्रिकेट खेल रहे हैं। उनका कहना है मुझे आज भी नहीं लगता है कि मैं देश के लिए नहीं खेलूंगा। मैं लगभग 25 वर्षों तक खेला इस दौरान मैं अपने परिवार के साथ वक्‍त नहीं गुजार सका, अब मैं परिवार के साथ वक्‍त गुजारता हूं और अर्जुन के साथ क्रिकेट खेलता हूं।

सचिन के अनुसार क्रिकेट एक ऐसी चीज है जिससे मैं कभी भी खुद को अलग नहीं कर सकता। मुझे अब भी यह सोंचकर बड़ा अजीब लगता है कि मैं अब देश के लिए नहीं खेल सकूंगा। मैं अर्जुन के साथ क्रिकेट खेलकर मजा लेता हूं, सचिन ने यह बातें एक टीवी इंटरव्‍यू के दौरान कही।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+