इंदौर। भारत के हरफनमौला खिलाड़ी यूसुफ पठान ने धमाकेदार शतक लगाकर एक बार फिर से जता दिया है कि उनकी हिटिंग पावर अभी भी बरकरार है। युसुफ के अलावा उनके भाई इरफान पठान ने भी शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। जी हां, दरअसल रणजी ट्रॉफी के तीसरे दिन मध्य प्रदेश के खिलाफ दोनों भाइयों का कहर टूटा। होम टीम बड़ौदा की तरफ से खेलते हुए यूसुफ पठान ने 111 रनों की शतकीय पारी खेली।
यूसुफ पठान ने अपनी 111 रनों की पारी के दौरान 13 चौके व 6 छक्के लगाए। जबकि उनके भाई इरफान पठान ने अपनी 80 रनों की पारी के दौरान 10 चौके व 3 छक्के लगाए। दरअसल पहली पारी में बड़ौदा की टीम ने मध्य प्रदेश के सामने घुटने टेंकते हुए 551 रन लुटा दिए। जवाब में बड़ौदा ने 54 रनों के स्कोर पर अपने 4 विकेट खो दिए थे। लेकिन तभी पठान ब्रदर्स ने पारी को संभाला और बड़ौदा को पहली पारी में 302 के स्कोर तक पहुंचने में मदद की। दोनों ने 188 रनों की साझेदारी की।
इसे भी पढ़ेंः- टीम इंडिया से बाहर हुए रहाणे, 'फोन पर बिजी' पत्नी के साथ यहां बिता रहे हैं छुट्टियां