For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Ranji Trophy: पहली बार रणजी ट्रॉफी खिताब जीत सौराष्ट्र ने रचा इतिहास

नई दिल्ली: सौराष्ट्र की टीम ने अपना पहला रणजी ट्रॉफी खिताब जीतकर अपने इतिहास में नई उपलब्धि नाम कर ली है। सौराष्ट्र की टीम ने मैच के अंतिम दिन 34 ओवरों में 4 विकेट पर 105 रन बनाए जिसके बाद मैच ड्रा में तब्दील हो गया लेकिन पहली पारी की बढ़त के आधार पर सौराष्ट्र की टीम ने अपना पहला रणजी ट्रॉफी खिताब अपने नाम कर लिया।

यह पहली बार है जब 1950-51 सीजन से खेलने के दौरान सौराष्ट्र की टीम ने रणजी ट्रॉफी खिताब अपने नाम किया है।

सौराष्ट्र ने शुक्रवार को राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में फाइनल के 5वें दिन पहली पारी की बढ़त से बंगाल को खिताब से बाहर कर दिया। सौराष्ट्र के हाथ में 149 रनों की लीड और छह विकेट हाथ में थे, दोनों पक्षों के कप्तानों ने चाय पर हाथ मिलाने का फैसला किया। जयदेव उनादकट के एक दोहरे विकेट ओवर ने मैच को 5वें दिन की शुरुआत में सौराष्ट्र के पक्ष में कर दिया क्योंकि मेजबान टीम ने बंगाल को 381 रनों पर समेट दिया।

ओवरनाइट बल्लेबाज अनस्टुप मजुमदार को उनादकट ने 63 रन पर आउट किया और बाद में एक गेंद पर आकाश दीप ने रन आउट होने के कारण अपना विकेट गंवा दिया। मुकेश कुमार को जडेजा ने बाद में कुछ ओवरों में आउट कर दिया और आखिरकार जयदेव उनादकट ने ईशान पोरेल को एलबीडब्ल्यू कर दिया। बंगाल ने 6 विकेट पर 354 रन बनाकर 27 रन पर अपने आखिरी 4 विकेट गंवा दिए थे।

इससे पहले सौराष्ट्र की पहली पारी अर्पित वासावादा (106) की शतकीय पारी और अवि बरोत, विश्वराज जडेजा और चेतेश्वर पुजारा (66) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 425 रनों पर सिमटी थी। जिसके जवाब में बंगाली की टीम 381 रनों पर सिमट गई। बंगाल की और से भी तीन अर्धशतक देखने को मिले जो सुदीप चटर्जी, कप्तान रिद्धिमान साहा और ए मजूमदान के बल्लों से निकले।

संक्षिप्त स्कोर इस प्रकार है-

शीर्ष बैटमैन- अर्पित वासवदा (SAU) 106 (287) और 3 (11)

एवी बरोट (SAU) 54 (142) और 39 (102)

टॉप बॉलर्स- शाहबाज अहमद (बंगाल) 3/103 (46.5) और 2/32 (14)
आकाश दीप (बंगाल) 4/98 (35) और 1/13 (4)

Story first published: Friday, March 13, 2020, 15:15 [IST]
Other articles published on Mar 13, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+