पृथ्वी शॉ का डबल धमाल, 176 गेंदों में ठोका फर्स्ट क्लास में अपना पहला दोहरा शतक

नई दिल्ली: जब शिखर धवन चोट के कारण टी-20 सीरीज से बाहर होने के बाद वनडे सीरीज (वेस्टइंडीज के खिलाफ) से भी बाहर होने की कगार पर थे तब पृथ्वी शॉ भी उनकी जगह टीम में लेने वालों की लिस्ट में शामिल किए जा रहे थे। लेकिन चयनकर्ताओं ने बिना कोई जल्दबाजी का परिचय देते हुए मंयक अग्रवाल को धवन की जगह पर टीम में शामिल कर दिया। जबकि पृथ्वी शॉ इस समय खुद को रणजी सीजन में तराश रहे हैं और उन्होंने भारतीय टेस्ट टीम में फिर से अपना दावा ठोकते हुए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपनी पहली डबल सेंचुरी जड़ दी है।

19 चौको और 7 छक्कों की बौछारें कर दी

19 चौको और 7 छक्कों की बौछारें कर दी

पृथ्वी शॉ ने बुधवार को बड़ौदा के खिलाफ मौजूदा रणजी सीजन में ये कारनामा किया है। शॉ ने अपना विस्फोटक अंदाज दिखाते हुए केवल 179 गेंदों पर 202 रनों की पारी खेल दी जिसमें उन्होंने 19 चौको और 7 छक्कों की बौछारें कर दी।

तूफानी पारी खेल कर मुंबई को मजबूत करते जा रहे शॉ को आखिरकार भार्गव भट्ट ने दूसरी पारी के 56वें ओवर में आउट किया।

गांगुली की बैठक में बीसीसीआई संविधान बदलने का प्लान दुर्भाग्यपूर्ण : जस्टिस लोढ़ा

न्यूजीलैंड दौरे के लिए दावा ठोका-

न्यूजीलैंड दौरे के लिए दावा ठोका-

मुंबई ने पहली पारी में 431 रन बनाए थे जिसमें शॉ ने 66 रनों का योगदान दिया था। जबकि उन्होंने बड़ौदा को 307 रनों के स्कोर पर ढेर करके 124 रनों की लीड हासिल कर ली। मौजूदा दूसरी पारी में अंजिक्य रहाणे फेल रहे और उन्होंने केवल 9 रनों का योगदान दिया।

इसके साथ ही शॉ ने भारतीय टेस्ट टीम में अपनी वापसी के लिए दावा ठोक दिया है। भारतीय टीम को अपना अगला दौरा न्यूजीलैंड का करना है जहां पर वह दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इस सीरीज पर रोहित और मयंक के साथ बैकअप ओपनर पर पृथ्वी शॉ की जगह लगभग तय मानी जा रही है।

चोट और डोपिंग के बाद शॉ फिर जगाई उम्मीद-

चोट और डोपिंग के बाद शॉ फिर जगाई उम्मीद-

पृथ्वी शॉ ने पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की जबरदस्त शुरुआत की थी जब उन्होंने पदार्पण पर शतक बनाया था और दूसरे टेस्ट में भी एक और अर्धशतक बनाया था। अपने करियर को जारी रखते उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की यात्रा की, लेकिन वार्मअप गेम के दौरान अपने टखने को बुरी तरह से जख्मी कर लिया और खेल से काफी समय तक बाहर रहे। फिर ड्रग टेस्ट में फेल होने के कारण निलंबन उनको निलंबन भुगतना पड़ा और तब तक मयंक अग्रवाल और रोहित शर्मा ने शीर्ष स्थानों पर अपनी जगह बना ली।

Story first published: Wednesday, December 11, 2019, 17:14 [IST]
Other articles published on Dec 11, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+