IPL 8: एकतरफा मैच में दिल्ली ने पंजाब को 9 विकेट से हराया
नयी दिल्ली। आईपीएल-8 के 31वें मैच के एकतरफा मुकाबले में दिल्ली डेयरडेविल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 9 विकेट से हरा दिया। बेहतरीन बॉलिंग की बदौलत पंजाब किंग्स इलेवन को पहले 118 रन के मामूली स्कोर पर रोका दिया। अब तक 8 मैच में दिल्ली की चौथी जीत है, जबकि उतने ही मुकाबले में छठी हार है।
डेयरडेविल्स की ओर से पारी की शुरुआत करने आए मयंक अग्रवाल (52 नाबाद) और श्रेयष अय्यर (54) ने पहले विकेट के लिए 12.3 ओवरों में 106 रनों की साझेदारी कर किंग्स इलेवन के गेंदबाजों को वापसी का कोई मौका नहीं दिया।
डेयरडेविल्स की ओर से आउट होने वाले एकमात्र बल्लेबाज अय्यर रहे जिनका विकेट शार्दुल ठाकुर ने हासिल किया। अय्यर ने 40 गेंदों की पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाए। नाबाद लौटे मयंक ने भी इतने ही गेंदों में छह चौके और एक छक्का जमाया।
इससे पूर्व, जहीर खान (17/2) और नाथन कोल्टर नील (20/4) की घातक गेंदबाजी के सामने किंग्स इलेवन पंजाब टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट खोकर केवल 118 रन बना सकी।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे किंग्स इलेवन की शुरुआत खराब रही टीम ने चौथे ओवर तक 10 रनों के अंदर चार विकेट गंवा दिए। इसके बाद कप्तान जॉर्ज बेले (18) और थिसारा परेरा (3) भी 50 रनों के अंदर पवेलियन लौट गए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
