Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रणजी इतिहास में पहली बार प्रदूषण की वजह से रद हुआ क्रिकेट मैच

नई दिल्ली। देश की राजधानी में हवा प्रदूषण और धुंध और कोहरे ने लोगों का जीना बेहाल कर रखा है। इसी सिलसिले में दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे बंगाल और गुजरात के बीच रणजी ट्रॉफी के मैच को बीच में ही बंद करना पड़ा।

दोनों ही टीमें कल दिलली छोड़कर कोलकाता और अहमदाबाद चली जाएंगी। पर्यावरण की स्थिति आगामी कुछ दिनों में ऐसी ही रहने के आसार हैं। मैच रेफरी पी रंगनाथन ने बीसीसीआई और राज्य एसोसिएशन्स से बात कर यह तय किया कि दो दिन और यहां रुकने का कोई मतलब नहीं था।

उन्होंने मीडिया को बताया कि दिल्ली की मौजूदा पर्यावरणीय स्थितियां बेहद घातक हैं। ऐसे में मैच नहीं हो सकता। अबतक हुए खेल को मैच नहीं माना जाएगा और इस लिहाज से दोनों टीमों के बीच कोई पॉइंट शेयर नहीं होगा।

ऐसा रणजी ट्रॉफी में पहली बार हुआ है जबकि पॉल्यूशन की वजह से इसे रद करना पड़ा हो। बीसीसीआई मैच को दोबारा से शेड्यूल कर सकती है।

मैच रेफरी ने खिलाड़िों को घातक प्रदूषण से बचाने के लिए ड्रेसिंग रूम के अंदर ही रहने के निर्देश दिए। खिलाड़ियों ने भी आंखों में जलन और सांस में तकलीफ आदि शिकायतें वॉर्म अप सेशन के दौरान की थीं। बंगाल के खिलाड़ियों ने दिल्ली छोड़ते वक्त मुंह पर मास्क लगा लिया।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+