अहमदाबाद। एक चौंकाने वाली खबर क्रिकेट के मैदान से हैं, जहां क्रिकेटर तन्मय अग्रवाल को खेल को दौरान सिर में चोट लग गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये घटना आज सुबह तब घटी जब अहमदाबाद के सरदार बल्लभभाई पटेल स्टेडियम में हैदराबाद और छत्तीसगढ़ के बीच रणजी मैच खेला जा रहा था। द हिंदू में छपी खबर के मुताबिक तन्मय को लंच के ठीक पहले सिर में चोट लगी।
स्पिनर मेहंदी हसन की गेंद तन्मय के हेलमेट से टकराई
स्पिनर मेहंदी हसन की गेंद पर बल्लेबाज मनोज सिंह ने जबर्दस्त पुल किया और गेंद फॉरवर्ड शॉर्ट लेग पर फील्डिंग कर रहे तन्मय के हेलमेट पर टकराई। तन्मय ने कैच लपकने की कोशिश भी की, लेकिन गेंद लगने की वजह से वे जमीन पर गिर पड़े। हालांकि वो जब गिरे तो होश में थे लेकिन उन्हें चक्कर आ रहे थे जिसके बाद उन्हें सीधे अस्पताल ले जाया गया।
तन्मय को तुरंत अस्पताल ले जाया गया है, फिलहाल अस्पताल के बाद की खबर का इंतजार सबको है,अब चोट कितनी गहरी है, इस बात का पता तो डॉक्टरों की रिपोर्ट से ही पता चलेगा। गौरतलब है कि हैदराबाद और छत्तीसगढ़ के बीच रणजी मैच ग्रुप सी का मैच खेला जा रहा है।