प्रो कबड्डी 2017: तेलुगु टाइटंस ने यू-मुंबा को हराकर जीत का खोला खाता
लखनऊ। लखनऊ में शनिवार को खेले गए प्रो कबड्डी के पहले मुकाबले में तेलुगु टाइटंस ने यू मुंबा को हरा दिया इस सीजन में अपनी पहली जीत आखिरकार दर्ज कर ही ली। इस रोमांचक मुकाबले में तेलुगु टाइटंस ने यू-मुंबा को 37-32 से हराया। इस टूर्नामेंट में अब तक तेलुगु टाइटंस ने 10 मैच खेले हैं जिसमें यह जिनकी यह पहली जीत है।
तेलुगु टाइटंस की जीत में नायक रहे राहुल चौधरी ने सबसे ज्यादा 13 अंक हासिल किए। वहीं, यू-मुंबा की तरफ से अनूप कुमार और शबीर बापू ने क्रमश: 9 और 6 अंक अर्जित किए।
पहले हाफ के लिए तक टाइटंस ने यू-मुंबा से 4 अंक बढ़त बना ली थी। दूसरे हाफ के 33वें मिनट में तेलुगु टाइटंस और यू-मुंबा के खेल बराबरी पर आ गया था लेकिन कप्तान राहुल चौधरी ने जबरदस्त रेड मारते हुए मैच को अपनी और ले गए और तेलुगु टाइटंस ने 37-32 से जीत दर्ज कर ली।
अंक तालिका में यू मुंबा 5 में से 3 मैच जीतकर 15 पॉइंट्स प्राप्त कर चुकी है। वहीं, तेलुगु टाइटंस 9 में से 1 मैच ही जीत सका है, जिसके चलते इस टीम के महज 12 अंक हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
