For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Ranji Trophy: जयदेव उनादकट ने तोड़ा 21 साल पुराना रिकॉर्ड, बंगाल से फाइनल में भिड़ेगा सौराष्ट्र

नई दिल्ली। सोराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में जारी रणजी ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में सौराष्ट्र की टीम ने कप्तान जयदेव उनादकट की घातक गेंदबाजी के दम पर पांचवे और आखिरी दिन गुजरात की टीम को 92 रनों से हराकर लगातार दूसरी बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में अपनी जगह बनाई। अब 9 मार्च को सौराष्ट्र की टीम खिताबी भिड़ंत के लिये बंगाल का सामना करेगी। सौराष्ट्र से पहले बंगाल की टीम ने ईडन गार्डन्स में खेले गये पहले सेमीफाइनल मुकाबले में कर्नाटक की टीम को 174 रनों से हराया और फाइनल में प्रवेश किया।

और पढ़ें: T20: 39 गेंद में 105 रन ठोंकने के बाद जानें क्या बोले हार्दिक पांड्या, गेंदबाजी में भी झटके 5 विकेट

बंगाल की टीम ने 13 साल बाद रणजी ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई। अब से पहले बंगाल की टीम साल 2006-07 के सीजन में रणजी फाइनल में पहुंची थी। यह 14वीं बार है कि बंगाल की टीम रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची है। वहीं सौराष्ट्र की टीम पिछले आठ सीजन में चौथी बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची है।

और पढ़ें: यूसुफ का खुलासा, मिस्बाह उल हक की वजह से यूनुस से हुई लड़ाई, टीम में कराते थे गुटबाजी

जयदेव उनादकट ने तोड़ा 21 साल पुराना रिकॉर्ड

जयदेव उनादकट ने तोड़ा 21 साल पुराना रिकॉर्ड

सौराष्ट्र की टीम के लिये कप्तान जयदेव उनादकट ने सेमीफाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया किया और 56 रन देकर 7 विकेट चटकाये। इस दौरान जयदेव उनादकट ने किसी रणजी सेशन के दौरान सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने के 21 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया और अपने नाम कर लिया।

जयदेव उनादकट इस सीजन अब तक 65 विकेट हासिल कर चुके हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड कर्नाटक के डोडा गणेश के नाम था जिन्होंने 1998-99 के सीजन के दौरान 62 विकेट हासिल किये थे।

वहीं ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने पूर्व भारतीय स्पिनर बिशन सिंह बेदी (64) को पीछे छोड़ दिया और फिलहाल बिहार के स्पिन गेंदबाज आशुतोष अमन से 3 विकेट पीछे हैं, जिन्होंने 2018-19 सीजन के दौरान 68 विकेट हासिल किये थे। इस मैच के दौरान जयदेव उनादकट ने 7वीं बार 5 विकेट हासिल करने का कारनामा किया और दूसरी पारी में शानदार गेंदबाजी की बदौलत 10 विकेट हॉल भी अपने नाम किया।

गुजरात की शुरुआत खराब लेकिन पार्थिव-चिराग ने संभाला

गुजरात की शुरुआत खराब लेकिन पार्थिव-चिराग ने संभाला

सौराष्ट्र की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 304 रन का स्कोर खड़ा किया जिसका पीछा करते हुए गुजरात की पूरी टीम महज 252 रन पर ऑलआउट हो गई। सौराष्ट्र की टीम ने 52 रनों की बढ़त के साथ दूसरी पारी में 274 रन का स्कोर खड़ा किया और गुजरात की टीम के सामने जीत के लिये 327 रनों का टारगेट रखा।

रनों का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम के लिये शुरुआत खराब रही और महज 63 रन तक अपने 5 विकेट खो दिये। यहां से गुजरात की टीम को कप्तान पार्थिव पटेल (93) और बल्लेबाज चिराग गांधी (96) ने संभालने का काम किया और छठे विकेट के लिए 158 रनों की साझेदारी की। दोनों की जुझारु पारी की बदौलत गुजरात की टीम 5 विकेट खोकर 221 रन तक पहुंच गई थी।

उनादकट ने कराई टीम की वापसी, दिलाई 92 रनों से जीत

हालांकि यहां से सौराष्ट्र की टीम ने कप्तान जयदेव उनादकट के दम पर जबरदस्त वापसी की और महज 13 रन के अंदर गुजरात के बाकी के 5 विकेट झटक लिये। गुजरात की पूरी टीम दूसरी पारी में 72.2 ओवर खेलकर 234 रन बना सकी और 92 रन से मैच हार गई।

गुजरात के लिये चिराग ने 139 गेंदों का सामना किया और 16 चौके की मदद से 96 रन बनाये जबकि कप्तान पार्थिव पटेल ने 148 गेंदों का सामना किया 13 चौकों की मदद से 93 रनों की पारी खेली। भार्गव मेराई ने 56 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 14 रन बनाए। गुजरात के बाकी खिलाड़ी दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके।

सौराष्ट्र के लिए कप्तान उनादकट के सात विकेटों के अलावा धर्मेंद्रसिंह जडेजा, चिराग जानी और प्रेरक माकंड ने एक-एक विकेट लिए। उनादकट ने मैच में 10 विकेट हासिल किए। उन्होंने पहली पारी में भी तीन विकेट चटकाए थे।

Story first published: Thursday, March 5, 2020, 12:32 [IST]
Other articles published on Mar 5, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+