Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत से मिली हार से डिविलियर्स ने लिया सबक

सिडनी। कहते हैं हार से निराश नहीं होना चाहिये, बल्क‍ि सबक लेना चाहिये। जी हां दक्ष‍िण अफ्रीका के कप्तान एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया से मिली हार के बाद यही किया। और अपनी कमियों को दूर करते हुए वेस्टइंडीज के विरुद्ध बड़ी जीत दर्ज की।

आईसीसी विश्व कप-2015 के पूल-बी मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ 66 गेंदों में 162 रनों बनाने वाले दक्षिण अफ्रीका के कप्तान अब्राहम डिविलियर्स ने कहा कि पिछले मैच में भारत से मिली शर्मनाक हार से हम टूटे नहीं। हम उस हार से प्रेरित हुए और अच्छा खेलने का संकल्प लिया।

वेस्टइंडीज के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने एक समय 30 ओवरों में तीन विकेट खोकर 146 रन बनाए थे, लेकिन इसके बाद रिले रोसू (61) के साथ खेलते हुए डिविलियर्स ने टीम को बड़े स्कोर की ओर अग्रसर किया। रन मशीन डिविलियर्स ने इस दौरान 52 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। विश्व कप इतिहास का यह सबसे तेज शतक है। साथ ही डिविलियर्स सबसे तेज 150 रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए।

विश्वकप में रचा इतिहास

दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट खोकर 408 रन बनाए। विश्व कप इतिहास का यह दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले भारत ने 2007 विश्व कप में बरमुडा के खिलाफ पांच विकेट के नुकसान पर 413 रन बनाए थे।

जीत के बाद डिविलियर्स ने कहा, "मैं भी हैरान हूं। यह मजेदार पारी रही। शुरुआती बल्लेबाजों ने इस विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए यह नींव रखी और मैं इसका फायदा उठाने में कामयाब रहा।"

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+