यह उपलब्धि पूरे देश की हैः सचिन
मोहाली, 18 अक्टूबरः टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रनों का ब्रायन लारा का रिकार्ड तोड़ने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने कहा कि वह खेल का मजा आने तक खेलना जारी रखेंगे।
सचिन ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन अपनी 88 रन की पारी के दौरान यह उपलब्धि हासिल की । उन्होंने दिन के खेल के बाद संवाददाताओं से कहा कि "जब तक मुझे खेलने में मजा आता रहेगा, मैं खेलना जारी रखूंगा"।
भारत के इस 35 वर्षीय बल्लेबाज ने खेल को अलविदा कहने के बारे में पूछे गये सवाल पर कहा कि अभी उनके दिमाग में इसका ख्याल ही नहीं आया है।
उन्होंने कहा "मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं और आगे भी खेलता रहूंगा"। सर्वाधिक रनों के रिकार्ड के बारे में पूछे जाने पर सचिन ने कहा कि यह केवल उनका ही नहीं बल्कि समूचे देश का रिकार्ड है।
उन्होंने कहा कि "मैं यह रिकार्ड बनाकर खुश हूं लेकिन यह केवल मेरा ही रिकार्ड न होकर भारत का रिकार्ड भी है। मुझे खुशी है कि एक भारतीय ने यह उपलब्धि हासिल की है।"
सचिन ने इसे अपने कैरियर का सबसे गौरवशाली पल बताते हुये इसके लिए भगवान का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा यह एक शानदार सफर रहा है। सचिन ने कहा कि "मुझे यह रिकार्ड बनाने में 19 वर्ष लग गए। यह रातोंरात नहीं हो सकता था। इस दौरान मैंने उतार.चढाव भी झेले हैं।"

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications