For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Ranji Trophy : रेक्स सिंह ने झटके 8 विकेट, 7 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके

नई दिल्ली। रणजी ट्राॅफी में मणिपुर की तरफ से खेलने वाले तेज गेंदबाज रेक्स सिंह ने अपने प्रदर्शन से सबको चाैंका दिया है। रेक्स ने मिजोरम के खिलाफ राउंड वन में जारी मैच के दाैरान 8 विकेट लेते हुए तहलका मचाया। रेक्स ने 8 ओर में 22 रन देते हुए यह विकेट निकाले। उनके इस खतरनाक प्रदर्शन के कारण मिजोरम की पहली पारी महज 66 रनों पर ही ढेर हो गई।

रेक्स के कहर से मिजोरम के 7 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। पूरी टीम महज 16 ओवर में सिमटी। तीसरे नंबर पर आए तरुवर कोहली ही सबसे ज्यादा 35 गेंदों में 35 रन बना सके। कोहली के अलावा कोई भी बल्लेबाज रेक्स सिंह का सामना नहीं कर सका। इस मुकाबले में मणिपुर ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। मिजोरम पहली पारी में धाराशाही हुआ तो फिर जवाब में में मणिपुर की टीम न 289 रन बना डाले। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मिजोरम ने दूसरी पारी में कप्तान केबी पवन के 124 रनों की बदाैलत 290 रन बनाए।

मिजोरम के लिए काल साबित हुए रेक्क ने टेनिस बाॅल से क्रिकेट खेलना शुरू किया। उन्होंने स्पोर्टस्टार से बातचीत करते हुए बताया कि वह शुरू में फुटबॉल और ताइक्वांडो में रुचि रखते थे, लेकिन अपने कोच पीएच रोवेंद्रो सिंह की सिफारिश पर क्रिकेट में बदल गए। इंफाल में जन्मे रेक्स ने कहा, "मेरे कोच ने मुझे चमड़े की गेंद से गेंदबाजी करने की सलाह दी और मैंने सिर्फ उसका पीछा किया। उन्होंने मुझे विश्वास हासिल करने में मदद की।"

19 वर्षीय रेक्स ने कहा, "इसके बाद मैंने अपनी गेंदबाजी पर काम किया और बाएं हाथ के स्विंग में महारत हासिल की। इससे मुझे काफी मदद मिली और बाद में, जब मैंने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी की यात्रा की, तो मैंने सीखा कि समग्र कौशल कैसे विकसित किया जाता है। आज का मेरा टारगेट था कि मैं गेंद को फुल और सीधे रखूं क्योंकि मुझे पता था स्विंग से बल्लेबाज को परेशनी होगी। ऐसे में अब में आउटस्विंग पर भी ध्यान दे रहा हूं।"

Story first published: Tuesday, December 10, 2019, 17:05 [IST]
Other articles published on Dec 10, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+