श्रीलंका: आठ विकेट पर 366 रन
भारत और श्रीलंका के बीच मुंबई में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन श्रीलंका ने आठ विकेट खोकर 366 रन बनाए.
दिलशान ने आतिशी ब्ललेबाज़ी का प्रदर्शन किया और शानदार 109 रन बना कर वो हरभजन सिंह की गेंद पर आउट हुए.
पहले दिन का खेल ख़त्म होने के समय एडी मैथ्यूज 86 रन बना कर मैदान पर थे, उनका साथ देने आए मुरलीधरन ने अपना खाता नहीं खोला है.
इससे पहले मुंबई के ऐतिहासिक ब्रेबोर्न स्टेडियम पर खेले जा रहे इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया.
एनटी परनविताना ने श्रीलंका की ओर से 53 रन बनाए. भारत की ओर से हरभजन सिंह ने चार विकेट लिए वही प्रज्ञान ओझा ने दो विकेट लिए. जहीर और श्रीसंत को एक-एक विकेट मिला.
भारत की बढ़त
तीन टेस्ट मैचों के इस श्रृंखला में जहाँ अहमदाबाद टेस्ट में पहली पारी में 300 से ज़्यादा रन से पिछड़ने के बाद भारतीय टीम किसी तरह हार से बची थी, वहीं दूसरे टेस्ट में कानपुर में भारत ने श्रीलंका को पारी और 144 रनों से हराया था.
भारत इस कोशिश में रहेगा कि किसी भी तरह से वह इस मैच को अपने हाथों से नहीं जाने दे. ताकि सिरीज़ पर क़ब्ज़ा जमाया जा सके.
अपनी बहन की शादी में व्यस्त गौतम गंभीर की जगह भारतीय टीम में तमिलनाडु के मुरली विजय को मौक़ा मिला है. उधर श्रीलंका ने अजंता मेंडिस को आराम देते हुए टीम में नुवान कुलासेकारा को जगह दी है.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
