विश्व कप: शीर्ष 6 बल्लेबाजों में एक भी भारतीय नहीं

By Ians

कोलकाता। भारतीय क्रिकेट टीम ने आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में चल रहे आईसीसी विश्व कप-2015 के ग्रुप चरण में अपने सारे मैच जीतकर पूल-बी में शीर्ष पर रहते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है, इसके बावजूद कोई भी भारतीय बल्लेबाज शीर्ष छह में जगह बनाने में सफल नहीं हो सका। [क्रिकेट विश्वकप विशेष कवरेज]



वास्तव में यह आंकड़ा भारतीय टीम की एकजुट प्रदर्शन को ही दर्शाता है। वहीं दूसरी ओर मोहम्मद समी ने जरूर गेंद से शानदार प्रदर्शन किया है और इस समय वह टूर्नामेंट के दूसरे सबसे सफल गेंदबाजी हैं।

भारत के लिए अब तक शीर्ष पर शिखर धवन, वन डाउन पर उतरने वाले उपकप्तान विराट कोहली और मध्यक्रम में सुरेश रैना और कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने सम्मिलित रूप से बल्लेबाजी में योगदान दिए हैं। सलामी बल्लेबाज धवन सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में 337 रनों के साथ सातवें स्थान पर हैं। धवन ने यह रन 56.16 के शानदार औसत से बनाए हैं।

धवन इसके अलावा विश्व कप के एक संस्करण में दो शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज भी बन गए। इससे पहले यह कारनामा दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सौरभ गांगुली कर चुके हैं।

किस नंबर पर हैं कोहली

धवन के बाद 11वें पायदान पर मौजूद कोहली भारत के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज हैं। कोहली ने अब तक 75.25 के औसत से 301 रन बनाए हैं।

गौरतलब है कि मौजूदा क्रिकेट में सक्रिय खिलाड़ियों में ओडीआई में सर्वाधिक रन बनाने वाले तथा ओडिआई के इतिहास में तेंदुलकर के बाद दूसरे नंबर पर मौजूद श्रीलंका के करिश्माई विकेटकीपर/बल्लेबाज कुमार संगकारा 496 रनों के साथ विश्व कप-2015 में अब तक सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं।

संगकारा ने विश्व कप में लगातार चार पारियों में शतक लगाने का विश्व कीर्तिमान भी स्थापित किया।

गेंदबाजी की बात करें तो समी भारत के सबसे सफल गेंदबाज हैं। पांच मैचों में 15 विकेट लेकर वह इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। समी इस दौरान बेहद किफायती भी रहे हैं तथा मात्र 4.39 की इकॉनमी से रन दिए हैं। इस सूची में आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क 16 विकेट के साथ शीर्ष पर हैं, हालांकि उन्होंने यह विकेट छह मैचों में हासिल किए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, March 17, 2015, 9:42 [IST]
Other articles published on Mar 17, 2015
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+