Ranji Trophy : अहम मुकाबले में पार्थिव पटेल ने जड़ा शतक, 11 हजार रन भी पूरे किए

नई दिल्ली। रणजी ट्राॅफी के पहले क्वाॅर्टर-फाइनल मुकाबले में पार्थिव पटेल ने गुजरात के लिए कप्तानी पारी खेलते हुए गोवा के खिलाफ शतक जड़कर ठोस शुरूआत दिलाई है। वीरवार शुरू हुए इस मुकाबले में गुजरात ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। गुजरात ने 248 पर 4 विकेट गंवा दिए थे लेकिन चाैथे नंबर पर आए कप्तान पार्थिव ने 172 गेंदों में 124 रनों की पारी खेल डाली जिसमें 16 चाैके शामिल रहे। उनकी इस पारी की बदाैलत गुजरात ने पहली 8 विकेट गंवाकर 602 रनों पर घोषित की।

जड़ा 27वां शतक
पार्थिव पटेल का यह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 27वां शतक रहा है। इसी के साथ उन्होंने अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 11 हजार रन भी पूरे कर लिए। उन्होंने यह उपलब्धि 193वें मैच में पूरी की। पार्थिव अबतक खेलीं 283 पारियों में 11,112 रन बना चुके हैं जिसमें 27 शतकों के अलावा 61 अर्धशतक भी शामिल हैं। पार्थिव के बल्ले से करीब तीन साल बाद शतक निकला है। इससे पहले उन्होंने आखिरी शतक नवंबर 2017 में राजस्थान के खिलाफ ठोका था। तब उनके बल्ले से 173 रनों की पारी निकली थी।

गुजरात को बड़े स्कोर तक ले जाने के लिए पार्थिव के अलावा रुश कलारिया ने नाबाद 118 रन ठोके जिसमें 14 चाैके व 1 छक्का रहा। वहीं चिंतन गजा ने 56 तो अक्षर पटेल ने 80 रनों की पारी खेली। ओपनर समित गोहेल ने 52 जबकि भार्गव मेराई ने 84 रनों का योगदान दिया।

बता दें कि पार्थिव ने भारतीय टीम के लिए साल 2002 में टेस्ट डेब्यू किया था लेकिन उनको ज्यादा माैके नहीं मिले। बताैर विकेटकीपर उन्हें ज्यादा माैके ना मिलने का कारण था महेंद्र सिंह धोनी का होना। पार्थिव पटेल ने 2018 तक कुल 25 टेस्ट मैच भारत के लिए खेले हैं, जिसमें वे एक भी शतक नहीं जड़ सके हैं। 38 वनडे और 2 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर भी शतक नहीं बना सके हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका सर्वाधिक स्कोर 95 रन है जो वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाया है।

Story first published: Friday, February 21, 2020, 15:59 [IST]
Other articles published on Feb 21, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+