IPL 2015: MI Vs CSK, जो जीता वो फाइनल में, हारने वाले को मिलेगा एक और मौका
मुंबई। आईपीएल 2015 के आज के क्वालिफाइयर मुकाबले में मुंबई इंडियंस का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स ने होने वाला है। पहला प्लेऑफ का पहला मैच मंगलवार शाम को मुंबई वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
इस मैच को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में जाएगी, जबकि हारने वाली टीम को एक और मौका मिलेगा। पहले क्वालिफायर में हारने वाली टीम का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच एलिमिनेटर मुकाबले की विजेता टीम से होगा।
अंकतालिका को देखे तो चेन्नई पहले नबंर पर है जबकि मुबंई में नबंर 2 पर है। चेन्नई को इस मैच में सुरेश रैना से काफी उम्मीदे हैं। टूर्नामेंट में जबरदस्त वापसी करनी वाली मुंबई इंडियन्स चेन्नई को जबरदस्त चुनौती दे सकती है। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का कहना है कि इस गेम में हम बिना किसी प्रेशर और डर के उतरेंगे। पिछले मैचों में जीत से हमारा मनोबल ऊंचा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
