For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

गांगुली ने नहीं दी जडेजा को रणजी फाइनल खेलने की इजाजत, कहा- 'देश पहले है'

नई दिल्ली: बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने सौराष्ट्र के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को 9 मार्च से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी फाइनल में खेलने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। इसका कारण भारतीय टीम का अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम बना है जिसके चलते गांगुली ने जडेजा को रणजी में खेलने की इजाजत नहीं दी है।

दादा ने जडेजा को नहीं दी इजाजत-

दादा ने जडेजा को नहीं दी इजाजत-

बता दें कि 12 मार्च से ही भारत की साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की एकदिवसीय सीरीज शुरू हो जाएगी जिसके चलते गांगुली ने कथित तौर पर सौराष्ट्र क्रिकेट संघ (एससीए) के अध्यक्ष जयदेव शाह से कहा कि जडेजा को खिलाने के मामले में एक सिद्धांत का ही माना जाएगा और वह होगा- सबसे पहले देश है।

द इंडियन एक्सप्रेस ने शाह के हवाले से कहा, "मैंने उनसे (गांगुली) बात की मुझे बताया गया कि बोर्ड जडेजा को रणजी खेलने की अनुमति नहीं दे सकता।"

गांगुली ने कहा- देश पहले है

गांगुली ने कहा- देश पहले है

शाह ने इसके साथ ही सुझाव दिया कि अंतरराष्ट्रीय मैचों को इतने महत्वपूर्ण घरेलू मुकाबलों के समय क्लैश नहीं करना चाहिए। जबकि यह सवाल किया गया है कि कैश-रिच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान ऐसा क्यों नहीं होता है।

Womens T20 WC: 'उनके लिए मेरा मैसेज ये होगा'..: फाइनल से पहले सचिन ने कही ये बात

उन्होंने कहा, "अगर बीसीसीआई चाहता है कि लोग अपने प्रमुख घरेलू क्रिकेट को देखें, तो रणजी फाइनल के दौरान कोई भी अंतरराष्ट्रीय खेल नहीं होना चाहिए, इसलिए यह मेरा सुझाव है। क्या बीसीसीआई आईपीएल के दौरान एक अंतरराष्ट्रीय मैच रखेगा? नहीं, क्योंकि यह पैसा देता है। रणजी ट्रॉफी केवल लोकप्रिय हो सकती है।"

जडेजा के ना खेलने से उठी ये बात-

जडेजा के ना खेलने से उठी ये बात-

पूर्व सौराष्ट्र के कप्तान शाह ने कहा कि अगर स्टार खिलाड़ी कम से कम फाइनल में खेलना चाहते हैं तो फाइनल के दौरान किसी भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को न रखें।

शाह ने कहा, "मैं उन्हें (जडेजा) रणजी ट्रॉफी के फाइनल मैच में देखना पसंद करता। केवल जडेजा ही नहीं, मोहम्मद शमी (बंगाल के लिए) को भी देखना पसंद करता।"

पुजारा और साहा जैसे इंटरनेशनल खिलाड़ी दिखाई देंगे

पुजारा और साहा जैसे इंटरनेशनल खिलाड़ी दिखाई देंगे

बता दें कि सौराष्ट्र पिछले 8 वर्षों में अपना चौथा रणजी ट्रॉफी फाइनल खेल रहा है और स्टार ऑलराउंडर जडेजा अपनी घरेलू टीम के खिताब जीतने की संभावनाओं को बढ़ाते। हालांकि चेतेश्वर पुजारा फाइनल मुकाबले में हिस्सा लेंगे, वहीं उनकी टीम के साथी खिलाड़ी रिद्धिमान साहा 13 साल में बंगाल के लिए पहली बार खिताब जीतने की कोशिश कर रहे हैं।

सौराष्ट्र के कप्तान जयदेव उनादकट पुजारा की उपलब्धता से उत्साहित हैं।

पुजारा के होने से सौराष्ट्र में आत्मविश्वास-

पुजारा के होने से सौराष्ट्र में आत्मविश्वास-

"जब मैं न्यूजीलैंड में था तो चिंटू (पुजारा) के साथ लगातार संपर्क में था। वह टीम की उतनी ही परवाह करता है जितना मैं करता हूं। जब हम जीते थे तब वह न्यूजीलैंड से वापस उड़ान पर था। शीर्ष क्रम स्कोर नहीं कर रहा है इसलिए उन्हें वापस लाना वास्तव में अच्छा होगा। जब भी चेतेश्वर आसपास होते हैं, तो हमारी बल्लेबाजी इकाई अलग तरह से खेलती है। जब वह होते हैं, तो टीम के पास आत्मविश्वास और निर्भरता होती है।"

Story first published: Friday, March 6, 2020, 14:38 [IST]
Other articles published on Mar 6, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+