GLvsDD: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली ने गुजरात को 2 विकेट से हराया
आईपीएल के इस सीजन में पहली बार कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में मैच खेला गया। कानपुर का ग्रीन पार्क स्टेडियम गुजरात लायंस का होम ग्राउंड भी है। दोनों ही टीमें प्ले ऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी हैं ऐसे में आज का मैच जीतना दोनों टीमों के लिए सम्मान के अलावा और कुछ नहीं।
हेड टू हेडः-
दोनों टीमों के बीच तीन बार मुकाबला हुआ है। जिसमें से दिल्ली ने दो बार मैच जीता है जबकि एक मैच में उसे केवल 1 रन से हार का सामना करना पड़ा।
खबरों मेंः-
दिल्ली के लिए बुरी खबर है। उसके तीन विदेशी खिलाड़ी आईपीएल छोड़कर वापस अपने देश जा चुके हैं। कगिसो रबाडा और क्रिस मोरिस साउथ अफ्रीका की वन-डे टीम में शामिल होने इंग्लैंड जा चुके हैं। वहीं एंजिलो मैथ्यूज श्रीलंका के चैंपियंस ट्रॉफी प्रेपरेशन कैंप में शामिल होने अपने देश रवाना हो चुके हैं। इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच खेले गए दो मैचों के मुकाबले में शामिल होने इंग्लैंड गए सैम बिलिंग्स भी आईपीएल खेलने वापस नहीं आएंगे।
दिल्ली के पास बचे हैं पांच विदेशी खिलाड़ीः-
डेयरडेविल्स के पास केवल पांच विदेशी खिलाड़ियों का साथ बचा है जिनमें- कोरी एंडरसन, कार्लोस ब्राथवेट, पैट कमिंस, बेन हिल्फेनहॉस और मार्लोन सैमुएल्स।
हालांकि गुजरात का केवल एक खिलाड़ी ही आईपीएल छोड़कर वापस अपने देश गया है। हम बात कर रहे हैं इंग्लैंड के जैसन रॉय की। रॉय भी सैम बिलिंग्स की तरह इंग्लैंड और आयरलैंड बीच खेली गई सीरीज में शामिल होने के लिए वापस गए थे जो अब इंडिया नहीं लौटेंगे।
गुजरात लायंस ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। जीत के लिए 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने 19.4 ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। दिल्ली ने गुजरात को 2 विकेट से हराया
पढ़ें पल-पल के लाइव अपडेटः-
- शानदार बैटिंग के लिए श्रेयस अय्यर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
- दिल्ली ने गुजरात को दो विकेट से हराया
- दिल्ली को लगा बड़ा झटका, 96 रन बनाकर आउट हुए श्रेयस अय्यर, श्रेयस अय्यर के आईपीएल करियर ये बेस्ट स्कोर है।
- दिल्ली को लगा सातवां झटका, पैट कमिंस आउट, फॉकनर की गेंद पर स्मिथ ने लपका कैच
- दिल्ली का छठा विकेट गिरा, ब्रैथवेट आउट, धवल कुलकर्णी ने किया कैच एंड बोल्ड
- दिल्ली का पांचवा विकेट गिरा, कोरी एंडरसन रन आउट
- श्रेयस अय्यर की फिफ्टी, 34 गेंदों में जड़े 53 रन
- दिल्ली का चौथा विकेट गिरा, सैम्युल रन आउट
- दिल्ली को लगा तीसरा झटका, करुन नायर आउट, फॉकनर की गेंद पर स्मिथ ने लपका कैच
- दो विकेट जल्दी गिरने के बाद दिल्ली की तेज बैटिंग, स्कोर 50 के पार
- दिल्ली का दूसरा विकेट गिरा, ऋषभ पंत को सुरेश रैना ने किया रन आउट
- दिल्ली का पहला विकेट गिरा, सैमसन आउट, प्रदीप सांगवान ने किया बोल्ड
- जीत के लिए 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली
- गुजरात लायंस ने दिल्ली डेयरडेविल्स को जीत के लिए 196 रनों का लक्ष्य दिया।
- चोटिल हुए ऋषभ पंत, मैदान से बाहर, सैमसन ने संभाला विकेट कीपिंग का जिम्मा
- गुजरात को लगा पांचवा झटका, 39 गेंदों में 69 रन बनाकर एरॉन फिंच आउट, शमी ने किया बोल्ड
- फिंच की फिफ्टी, गुजरात का स्कोर 150 के पार
- गुजरात को लगा चौथा झटका, कार्थिक आउट, ब्रैथवेट की गेंद पर एंडरसन ने लपका कैच
- गुजरात का स्कोर 15 ओवर के बाद 134/3
- फिंच-कार्थिक ने गुजरात गुजरात को संभाला, स्कोर 100 के पार
- गुजरात का स्कोर 10 ओवर के बाद 91/3, फिंच और कार्थिक ने संभाला मोर्चा
- गुजरात को लगा तीसरा झटका, इशान किशन आउट, अमित मिश्रा की गेंद पर जहीर खान ने लपका कैच
- गुजरात का दूसरा विकेट गिरा, कप्तान सुरेश रैना हुए बोल्ड, पैट कमिंस ने किया बोल्ड
- गुजरात को लगा पहला झटका, ड्वेन स्मिथ रन आउट
- गुजरात लायंस का स्कोर 2 ओवर के बाद 0 विकेट के नुकसान पर 15 रन है।
- दिल्ली के कप्तान जहीर खान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
- गुजरात लायंस प्लेइंग इलेवनः- ड्वेन स्मिथ, ईशान किशन, सुरेश रैना (कप्तान), एरोन फिंच, दिनेश कार्तिक (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, जेम्स फॉल्कनर, धवल कुलकर्णी, बासिल थम्पी, अंकित सोनी, प्रदीप सांगवान।
- दिल्ली डेयरडेविल्स प्लेइंग इलेवनः- संजू सैमसन, करुण नायर, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), कोरी एंडरसन, मार्लन सैमुअल्स, कार्लोस ब्राथवेट, पॅट कमिंस, अमित मिश्रा, मोहम्मद शमी, जहीर खान (कप्तान)।
क्या आप जानते हैंः-
- आईपीएल के इस सीजन का ये पहला मैच है जो कानपुर में खेला जा रहा है। कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम ने केवल तीन टी-20 की मेजबानी की है जिनमें दो आईपीएल मैच और एक भारत-इंग्लैंड टी 20 शामिल है।
- ग्रीन पार्क में खेले सभी तीनों मैचों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम के सभी तीन मौकों पर जीत हासिल की है।
- इस सत्र में गुजरात लायंस ने लक्ष्य का पीछा करते हुए छह मैचों में से चार में से जीत हासिल की है। जबकि पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी छह में से छह मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
- गुजरात के रविंद्र जडेजा ने अमित मिश्रा की 37 गेंदों में 30 रन बनाये हैं जबकि छह पारियों में चार बार अमित मिश्रा ने जडेजा को आउट किया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
