इस साल शादी करने वाले रोहित टीम इंडिया के चौथे क्रिकेटर
बैंगलुरू। इस साल टीम इंडिया के खिलाड़ी अपने पर्सनल कारणों की वजह से पूरे साल चर्चा में रहे। कभी अपने अफेयर तो कभी अपनी शादी को लेकर टीम इंडिया के जांबाज और नौजवान खिलाड़ियों ने पूरे साल सुर्खियां बटोरीं।
20 तारीख को हिंदू तरीके से भी दिनेश-दीपिका एक-दूजे के हुए, देखें तस्वीरें
इसलिए अब टीम इंडिया नें न्यूली मैरड कपल और इंगेज्ड प्लेयर्स की भरमार हो गई है। आईये तस्वीरों के जरिये बात करते हैं उन लोगों की जिनका इस साल बज गया शादी का बैंड और उन लोगों की भी जो बहुत जल्द घोड़ी चढ़ने की तैयारी कर रहे हैं।

सुरेश रैना-प्रियंका चौधरी
इस साल शादी की शुरूआत की भारत के विस्फोटक बल्लेबाज सुरेश रैना की जिन्होंने 2 अप्रैल को अपनी मां की सहेली की बेटी प्रियंका चौधरी को अपना हमसफर बनाया।

दिनेश कार्तिक-दीपिका पल्लिकल
भारत के स्टार क्रिकेटर दिनेश कार्तिक और स्टार स्क्वैश प्लेयर दीपिका पल्लिकल से 19 अगस्त को शादी रचाई।

हरभजन सिंह-गीता बसरा
हरभजन सिंह ने गीता संग अपने सात साल पुराने रिश्ते को शादी के खूबसूरत बंधन में तब्दील कर दिया। दोनों ने अक्टूबर में शादी की।

युवराज सिंह-हैजल कीच
टीम इंडिया के कैसोनवा कहे जाने वाले युवराज सिंह ने अचानक से हैजल कीच से सगाई करके जल्द शादी करने के संकेत दे दिये हैं। उम्मीद है कि दोनों की शादी फरवरी में होगी।

विराट-अनुष्का
इस हॉट कपल के बारे में चर्चा है कि साल 2016 में यह दोनों शादी करने के मूड में हैं।

रोहित शर्मा-रितिका सजदेह
रोहित शर्मा ने रितिका से 13 दिसंबर को शादी की है, दोनों भी 6 साल से एक-दूसरे को जानते थे।

जानिए रोहित शर्मा की बेटर हॉफ रितिका के बारे में खास बातें
जानिए रोहित शर्मा की बेटर हॉफ रितिका के बारे में खास बातें
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications