मुश्किल में पड़ सकते हैं बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरव गांगुली
बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के ब्रांड एंडॉर्समेंट पर बीसीसीआई के एक आला अधिकारी ने सवाल खड़े कर दिए हैं। बीसीसीआई के आला अधिकारी ने सवाल किया है कि आप आईपीएल और बीसीसीआई में होने के चलते कैसे ब्रांड एडॉर्समेंट कर सकते हैं।
गौरतलब है कि सौरव गांगुली मौजूदा समय में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के अध्यक्ष हैं, इसके अलावा वह आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल के सदस्य भी हैं। आईपीएल मैच के दौरान ईइंदौर के एमपीसीए मैदान में एक कोरियर कंपनी का प्रचार करता हुआ काफी बड़ा बैनर लगा था, जिसके बाद यह सवाल उठने लगे थे कि कैसे गांगुली बतौर आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल के सदस्य होते हुए ब्रांड का प्रचार कर सकते हैं।
यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि जिस कोरियर ब्रांड का प्रचार गांगुली कर रहे हैं वह आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब टीम की स्पॉसर भी है। जिसके चलते सौरव गांगुली के उपर कई अन्य लोगों ने सवाल खड़ा किया कि कैसे गांगुली कैब के अध्यक्ष के साथ बीसीसीआई के सदस्य होते हुए इस तरह का प्रचार कर सकते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि अगर बोर्ड के पैनल में कोई है तो उसे इस तरह के प्रचार करने से बचना चाहिए, उन्हें एक साथ दो नाव पर सवार नहीं होना चाहिए, वह आईपीएल के गवर्निंग काउंसिल में भी हैं।
इसे भी पढ़ें- काफी रोचक है रिद्धिमान साहा के निक नेम पपाली से पोप्स की कहानी
यही नहीं सौरव गांगुली कई न्यूज चैनलों पर बतौर एक्सपर्ट के तौर पर भी आते हैं और वह अखबारों के लिए कॉलम भी लिखते हैं। हालांकि इस पूरे मामले पर बीसीसीआई ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
