एबी डिविलियर्स की तूफानी पारी से पहले आया था खास फोन
इंदौर। आरसीबी के लिए इस सीजन का पहला मैच खेलने के बाद जिस तरह से एबी डिविलियर्स ने तूफानी पारी खेली और 89 रन बनाए, उसके पीछे का राज खुद डिविलियर्स ने खोला है। डिविलियर्स मैच के बाद बताया कि उन्हे मैच से ठीक पहले उन्हें एक फोन आया था, जिसके बाद उन्हें यह पारी खेलने की प्रेरणा मिली थी।
एबी डिविलियर्स ने 10 अप्रैल को इंदौर के मैदान में शानदार पारी खेली थी, इस पारी में उन्होंने वो सारे शॉट्स खेले जिसके लिए उन्हें जाना जाता है। डिविलियर्स ने इस पारी में 46 गेंदों में शानदार 89 रन बनाए थे, इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 9 छक्के लगाए थे। हालांकि डिविलियर्स की आतिशी पारी के बावजूद भी आरसीबी की पंजाब के हाथों 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
इंदौर में आतिशी पारी के बाद डिविलियर्स ने कहा कि यह पारी मेरे लिए भी आश्चर्यजनक पारी थी, यह मानसिक रूप से खेली गई पारी थी, उन्होंने अपनी पारी के बारे में बताते हुए कहा कि मैच से ठीक पहले मेरे पास मेरी पत्नी डेनिले का फोन आया था, मैंने उससे कहा था कि मुझे अपने उपर भरोसा नहीं है, लेकिन मैंने खुद को चकित करते हुए कुछ अच्छे शॉट्स खेले थे।
इसे भी पढ़ें- खुशखबरी- विराट कोहली ने बताया कब करेंगे आईपीएल में वापसी
ऑस्ट्रेलिया के कमेंटेटर मेलानी जोन्स ने जब डिविलियर्स से पूछा कि क्या आपको पत्नी का फोन आया था, तो डिविलियर्स ने बताया कि जब उसने मुझे फोन किया था वह वह मेरे बेटे के बगल में ही सोई थी, मैंने उससे सलाह मांगी थी, जिसके कुछ देर बाद उसने मुझे फोन किया और उसने मुझे भरोसा दिलाते हुए कहा कि आप शांत रहिए मैं भारत आ रही हूं, वह 11 अप्रैल को भारत आएगी।
जब मेलानी ने उनसे पूछा कि क्या आप हर मैच से पहले उन्हें फोन करेंगे तो मुस्कुराते हुए डिविलियर्स ने कहा कि मैं टीवी पर हूं लोग मुझे देख रहे हैं। गौरतलब है कि डिविलियर्स पीठ में चोट की वजह से शुरुआती दो मैच नहीं खेल सके थे, यही नहीं टीम के कप्तान विराट कोहली भी चोटिल होने की वजह से टीम का हिस्सा नहीं हैं, उनकी गैरमौजूदगी में शेन वॉटसन टीम की कमान संभाल रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
