Video: तो टीम इंडिया में जल्द होगी सुरेश रेना की वापसी, विराट की तरह जमकर कर रहे हैं ट्रेनिंग
नई दिल्ली। पिछले काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे धाकड़ बल्लेबाज सुरेश रैना जल्द ही टीम में वापसी कर सकते हैं। जी हां, दरअसल ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि उनकी कड़ी ट्रेनिंग इस बात का संकेत दे रही है। दरअसल सुरेश रैना अब कप्तान विराट कोहली की राह पर चल पड़े हैं।
वह जिम में लगातार पसीना बहाकर अपनी फिटनेस दुरुस्त करने में लगे हुए हैं। बता दें कि ऐसी खबरें आती रही हैं कि सुरेश रैना यो-यो टेस्ट में फिटनेस के चलते फेल होते रहे हैं। अब रैना कोई कसर बांकी नहीं छोड़ना चाहते हैं।
रेना ने शेयर किया वीडियो
रैना ने अपनी कड़ी ट्रेनिंग का विडियो भी ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। रैना ने लिखा- "फिटनेस ही है, जिसके दम पर लक्ष्य तक पहुंचा जा सकता है। कल होने वाले बिग मैच के लिए यह सारी तैयारी।"

कोहली की फिटनेस की कायल है दुनिया
बता दें कि विराट कोहली की बल्लेबाजी ही नहीं बल्कि उनकी फिटनेस भी करोड़ों युवाओं को प्रेरित कर रही है। कुछ दिग्गजों का तो ये भी मानना है कि शायद भारतीय क्रिकेट में अब तक कोई खिलाड़ी इतना फिट नहीं दिखा। कोहली कई बार इंटरव्यू में ये कहते रहे हैं कि अपने खेल टॉप क्लास रखने के लिए फिटनेस उनकी प्राथमिकता है। अब इसी को ध्यान में रखते हुए सुरेश रैना भी फिटनेस पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।

फिलहाल तो रणजी खेल रहे हैं सुरेश रैना
सुरेश रैना फिलहाल रणजी ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम की अगुवाई कर रहे हैं और घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया में वापसी करने को बेताब हैं। सुरेश रैना ने अपना आखिरी वनडे मैच दो साल पहले अक्टूबर 2015 में खेला था जबकि अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच में वो अंतिम बार इस साल फरवरी में खेलते नजर आए थे।

रैना ने की धोनी-कोहली की जमकर तारीफ
मंगलवार को दून पहुंचे रैना ने मीडिया से रुबरू होते हुए कहा कि अभी वे अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं। लेकिन जल्द ही वे टीम इंडिया में नजर आएंगे। रैना ने कहा कि "विराट कोहली को टीम इंडिया की धुरी हैं। विराट की कप्तानी में टीम इंडिया लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। टीम इंडिया में नए खिलाड़ी बेहद शानदार खेल रहे हैं। कोहली कप्तानी में महेंद्र सिंह धोनी की तरह ही सफल साबित हो रहे हैं। उन्होंने अपनी मेहनत से खुद को साबित किया है। विराट की कप्तानी युवाओं के लिए बेहतर ऑप्शन लाई है।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
