Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कोहली मैच ही नहीं दिल भी जीतते हैं, देखें लंदन में विराट के चैरिटी डिनर की तस्वीरे

लंदन, 6 जून: भारतीय कप्तान विराट कोहली ने सोमवार (5 जून) को जस्टिस एंड केयर संगठन के लिए लंदन में चैरिटी बॉल का आयोजन किया। चैरिटी बॉल में सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, युवराज सिंह, आर अश्विन, शिखर धवन, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव और अन्य भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कर्मचारियों सहति कई भारतीय क्रिकेटरों ने भाग लिया।

इस इवेंट को मशहूर क्रिकेट प्रेजेंटर एलन विल्किन्स ने होस्ट किया। आपको बता दें कि जस्टिस एंड केयर चैरिटी का उद्देश्य मानव तस्करी को खत्म करना है जो हमारे आधुनिक समाज में बहुत गंभीर संकट है।

जस्टिस एंड केयर चैरिटी देश के भीतर और अन्य देशों में काम करती है। पूरे भारत से लेकर, बांग्लादेश, ब्रिटेन और नीदरलैंड में भी कार्यरत है। हालांकि अब इस चैरिटी ने विराट कोहली फाउंडेशन के साथ हाथ मिला लिया है।

गौरतलब है कि यह इस साल का सबसे बड़ा चैरिटी खेल आयोजन था। इस टैरिटी डिनर से जुटाए गए पैसे विराट कोहली फाउंडेशन को दिए जाएंगे जिससे भारत में गरीब बच्चों की मदद की जा सके।

फुटबॉल की दुनिया के इस दिग्गज खिलाड़ी ने की कोहली की तारीफ

हाल ही में अपने क्लब के लिए यूईएफए चैंपियंस लीग जीतने वाले रियल मैड्रिड के सुपरस्टार गैरेथ बेल ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर कोहली की तारीफ की। बेल ने विराट कोहली के लंदन स्थित टेक स्टार्टअप फर्म SportsConvo के लाइव वीडियो को अपने पेज से शेयर करते हुए कोहली को शुभकामनाएं दीं।

अपनी पत्नियों के साथ पहुंचे भारतीय क्रिकेटर

विराट कोहली चैरिटी बॉल में शिखर धवन अपनी पत्नी और बच्चे के साथ पहुंचे थे। इसके अलावा रोहित शर्मा भी अपनी पत्नी के साथ मौजूद थे।

अश्विन ने शेयर की फोटो

भारतीय स्पिनर रिवचंद्रन अश्विन ने भी चैरिटील बॉल में शिरकत की थी। अश्विन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसकी फोटो भी शेयर की।

ईसा गुहा भी थीं मौजूद

पूर्व इंग्लिश महिला टीम की क्रिकेट खिलाड़ी ईसा गुहा ने विराट कोहली चैरिटी बॉल की एक तस्वीर पोस्ट की।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+