For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रणजी ट्रॉफीः कर्नाटका को हराकर पहली बार फाइनल में पहुंची विदर्भ की टीम, दिल्ली से होगा मुकाबला

कोलकाता। विदर्भ और कर्नाटक के बीच खेले गए रणजी ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल मैच में रोमांचक स्थिति में विदर्भ ने कर्नाटक को 5 रनों से हराकर पहली बार फाइनल में जगह बनाई है। अब उसका मुकाबला 10 साल फाइनल में पहुंची दिल्ली से होगा।

विदर्भ की ओर से दिए गए 198 रनों के लक्ष्य को हासिल करने उतरी कर्नाटक ने बुधवार को स्‍टंप्‍स तक सात विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाए। लेकिन आखिरी दिन भी रजनीश गुरबानी की गेंदबाजी के आगे कर्नाटक पस्त नजर आया। कर्नाटक की पूरी टीम दूसरी पारी में 192 पर सिमट गई।

कर्नाटक को पांचवे दिन फाइनल में पहुंचने के लिए 87 रनों की दरकार थी और वहीं विदर्भ को तीन विकेट चाहिए थे। इसमें बाजी मारी विदर्भ ने। विदर्भ की ओर से मीडियम पेसर रजनीश गुरबानी ने 7 विकेट झटके, सिद्धेश नेरल को 2 और उमेश यादव को 1 विकेट मिला। विदर्भ के लिए ये जीत बेहद बड़ी कामयाबी है क्योंकि उसने रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहली बार जगह बनाई है।

Story first published: Thursday, December 21, 2017, 11:32 [IST]
Other articles published on Dec 21, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+