For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रणजी ट्रॉफी: मुंबई की करारी हार के बाद कांबली ने उठाए टीम चयन पर सवाल

नई दिल्ली: भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज विनोद कांबली ने रणजी ट्रॉफी के तीसरे दौर में वानखेड़े स्टेडियम में रेलवे के खिलाफ 10 विकेट से हार का सामना करने के बाद मुंबई क्रिकेट टीम की आलोचना की। सोमवार को, मुंबई - अपने प्लेइंग इलेवन में पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, शार्दुल ठाकुर के होने के बावजूद, रणजी ट्रॉफी में अपना पहला मैच 10 विकेट से गवां बैठी।

कांबली ने अपनी निराशा व्यक्त की कि श्रेयस अय्यर और शिवम दुबे सहित एक पूरी टीम ने मैच नहीं खेला और अपमानजनक हार का सामना करना पड़ा।

कांबली ने ट्वीट किया- "मुंबई की टीम ने बहुत खराब प्रदर्शन किया। श्रेयस अय्यर और शिवम दूबे को इस खेल के लिए मुंबई का हिस्सा नहीं होने पर मुझे निराशा हुई। अभी अंतरराष्ट्रीय खेल में पांच दिन का समय बाकी था। मैं जब संभव हो तो सर्वश्रेष्ठ टीम को खेलते देखना चाहूंगा। "

पहली पारी में प्रदीप पुजार की 6/37 गेंदबाजी ने 114 रनों पर मुंबई को आउट करने में मदद की। कर्ण शर्मा (112 *) और अरिंदम घोष (72) ने तब रेलवे को पहली पारी में 266 रन बनाने में मदद की, इस प्रकार 152 रन की बढ़त हासिल की।

अपनी दूसरी पारी में मुंबई 198 पर ऑल आउट हो गई जिसमें हिमांशु सांगवान ने 5/60 शानदार भूमिका निभाई। रेलवे ने तब बेहद आसानी के साथ 47 के लक्ष्य का पीछा किया और मैच को 10 विकेट से जीत लिया, इस तरह बोनस अंक हासिल किया।

बता दें कि भारत को 5 जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलनी है जो तीन मैचों की होगी। श्रेयस अय्यर और शिवम दुबे दोनों इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं।

Story first published: Saturday, December 28, 2019, 9:02 [IST]
Other articles published on Dec 28, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+