टी-20 मैचों से पहले न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, ये धाकड़ खिलाड़ी हुआ सीरीज से बाहर
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज 6 फरवरी से शुरू होने जा रही है। पहला मैच वेलिंग्टन के मैदान पर खेला जाएगा। भारत के लिए अभी तक ये दौरा यादगार रहा है। पांच मैचों की वन डे सीरीज में 4-1 से जीत दर्ज कर भारत ने कीवीलैंड में अपनी सबसे बड़ी सीरीज दर्ज की है। वहीं, कीवी टीम की बात की जाए तो यह टीम अभी जूझती हुई नजर आ रही है। इसी बीच न्यूजीलैंड के लिए टी20 सीरीज से भी झटकेदार खबर सामने आ रही है।
जी हां, धाकड़ कीवी ओपनर मार्टिन गुप्टिल चोट के चलते टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। कमर में लगी चोट के चलते गुप्टिल अभी भी पूरी तरह से रिकवरी नहीं कर पाएं हैं। गुप्टिल का सोमवार को फिटनेस टेस्ट लिया गया था। वे अब भी कमर में दर्द का लगातार महसूस कर रहे हैं। ऐसे में ब्लैक कैप टीम प्रंबधन ने गुप्टिल की जगह पर ऑलराउंडर जिमी नीशाम को टीम में शामिल करने का फैसला किया है।
इस बारे में जानकारी देते हुए कीवी कोच गैरी स्टीड ने कहा, 'दुर्भाग्य से मार्टिन गुप्टिल अभी तक रिकवरी नहीं कर पाएं हैं। ये एक बड़ा झटका है क्योंकि वे सफेद गेंद के खेल में हमारे बड़े खिलाड़ी हैं लेकिन हमको बड़ी तस्वीर पर ध्यान देना है और ये सुनिश्चित करना है कि वे सही तरीके से अपनी चोट से रिकवरी करें।' वहीं जिमी नीशम के बारे में बात करते हुए गैरी ने कहा कि यह खिलाड़ी वनडे मैचों में कुछ बढ़िया परफारमेंस दे चुका है। ऐसे में ये सीरीज मजेदार होगी। वहीं, भारत को इन मैचों में भी कप्तान विराट कोहली की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी। उनकी जगह टीम की कमान रोहित शर्मा ही संभालेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
