रणवीर सिंह के फैन हुए कपिल देव, शेयर की नटराज शॉट की तस्वीर, पहचानना हुआ मुश्किल
नई दिल्ली। पहली बार विश्व कप विजेता बनी टीम इंडिया पर आधारित फिल्म 83 को लेकर अभिनेता रणवीर सिंह काफी उत्साहित हैं और इसको लेकर उनके फैंस से लेकर क्रिकेट फैन्स तक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दरअसल इस फिल्म में रणवीर सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के महान ऑलराउंडर और पूर्व कप्तान कपिल देव की भूमिका में नजर आ रहे हैं। इसी को लेकर रणवीर सिंह ने आज (सोमवार) फिल्म में क्रिकेट के मैदान से अपना पहला लुक जारी किया है। इस फोटो को देखकर खुद कपिल देव इस अभिनेता की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाये। इस फोटो में रणवीर, कपिल देव का फेमस नटराज शॉट लगा रहे हैं जो कि शॉट और पोज के मुताबिक बिल्कुल कपिल देव की तरह लगा रहे हैं।
और पढ़ें: ICC T20 Rankings: हैट्रिक लेकर दीपक चाहर ने लगाई लंबी छलांग, 88 पायदान का फायदा, ऋषभ पंत को नुकसान
रणवीर सिंह ने ट्विटर पर इस फोटो को शेयर किया जिसके बाद कपिल देव ने रणवीर सिंह की ओर से लगाए गए इस नटराज शॉट की तारीफ की। नटराज शॉट को कपिल का सबसे बेहतरीन शॉट माना जाता है और 1983 की विश्व कप जीत पर बनी फिल्म में रणवीर ने दोबारा इस शॉट को खेला।
|
नटराज शॉट खेलते नजर आये रणवीर सिंह
रणवीर ने सोमवार को सोशल मीडिया पर नटराज शॉट खेलते हुए अपनी फोटो शेयर की। कपिल एक पांव को ऊपर उठाकर लेग साइड में यह शॉट खेलते थे।
राणवीर ने फोटो पर पहले कैप्शन दिया था, 'नटराज शॉट हैशटैग रणवीर एस कपिल।'
|
कपिल देव ने लिखा-हैट्स ऑफ रणवीर
कपिल देव ने रणवीर सिंह के इस पोस्ट पर रीट्वीट करते हुए लिखा, "हैट्स ऑफ रणवीर।"
|
रणवीर को पहचानना हो रहा है मुश्किल
रणवीर सिंह की इस फोटो पर कई फैंस और सेलेब्स ने कमेंट कर उनकी तारीफ की है। कई लोग तो कपिल और रणवीर में फर्क ही नहीं कर पा रहे हैं। एक्टर्स जैसे मियांग चैंग, अरशद वारसी और कुणाल कोहली ने रणवीर के इस लुक की तारीफ की है।
बता दें कि फिल्म 83, क्रिकेट वर्ल्ड कप 1983 में भारत की जीत के बारे में है जिसका निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं। इसके 10 अप्रैल, 2020 में आने की उम्मीद है।
और पढ़ें: IND vs BAN: नागपुर के मैदान पर बनते-बनते रह गए यह रिकॉर्ड, चहल ने लगाया विकेटों का अर्धशतक
फिल्म में रणवीर सिंह संग दीपिका पादुकोण, ताहिर राज भसीन, साकिब सलीम, एमी विर्क, साहिल खट्टर, चिराग पाटिल, आदिनाथ कोठारे, धैर्य करवा, दिनकर शर्मा, जतिन सरना, हार्डी संधू, निशांत दहिया और पंकज त्रिपाठी हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
