नई दिल्ली। 2015 के विश्वकप में टीम इंडिया का हिस्सा रहे स्टुअर्ट बिन्नी यूं तो अभी तक कुछ खास नहीं कर सके हैं, लेकिन उनकी पत्नी मयंती लैंगर इस समय बड़ी स्टार हैं। स्पोर्ट शो होस्टिंग से लेकर क्रिकेट के मैदान पर अपनी होस्टिंग के लिए मयंती काफी जाना पहचाना चेहरा हैं और लोग उनके बारे में काफी चर्चा भी करते हैं।
सोशल मीडिया पर मयंती की खूबसूरती को लेकर काफी चर्चा रहती है। जिस तरह से वह टीम पर अन्य खिलाड़ियों का इंटरव्यू अपने बेहद ही खास अंदाज में लेती है और मैच होस्टिंग में हिस्सा लेती है वह खासा लोकप्रिय है।
Pics- जीवा संग धोनी की मस्ती भरी तस्वीरें
मयंती और स्टुअर्ट बिन्नी बहुत ही कम लोगों के सामने एक साथ आते हैं, लेकिन ऐसी कई तस्वीरें हैं जोकि आजकल सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बनी हैं।
स्टुअर्ट बिन्नी कर्नाटक की घरेलू टीम के लिए खेलते हैं। मयंती और स्टुअर्ट का विवाह 2012 में हुआ था। मौजूदा समय में बिन्नी आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स टीम के लिए खेलते थे। स्टुअर्ट बिन्नी पूर्व टेस्ट क्रिकेटर रोजर बिन्नी के बेटे हैं, 1983 की विश्व विजेता टीम का भी हिस्सा थे।